- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Sri Lanka 2017: MS Dhoni practicing big hits in the nets ahead of 1st ODI, watch video
श्रीलंका के खिलाफ धोनी दिखाएंगे बल्ले का दम, नेट्स पर जमकर की प्रैक्टिस
दांबुला में पहला वनडे रविवार को दोपहर 2.30 बजे से
Published On Aug 19, 2017, 05:46 PM IST
Last UpdatedAug 19, 2017, 05:46 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। दांबुला में रविवार को दोपहर 2.30 बजे टीम इंडिया विरोधी श्रीलंका से भिड़ेगी। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम का मकसद वनडे सीरीज भी जीतना है, जिसके लिए वो जबर्दस्त तैयारी कर रही है। मैच से एक दिन पहले बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एम एस धोनी नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। धोनी एक से बढ़कर एक शॉट खेलते दिख रहे हैं। धोनी के बल्ले से बेहतरीन कट शॉट, ड्राइव, अपर कट और स्लॉग शॉट दिखाई दिए।
The cut, leave, drive, slog, upper cut, pull – @msdhoni batting session #SLvIND pic.twitter.com/Q8flfP8wv4
— BCCI (@BCCI) August 19, 2017
वनडे में धोनी का प्रदर्शन
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब धोनी कम ही मैदान पर दिखाई देते हैं। एक वजह ये भी है कि टीम इंडिया इन दिनों ज्यादातर टेस्ट मैच ही खेलती दिख रही है। ऐसे में टीम इंडिया जब भी वनडे सीरीज खेलती है तो उसमें धोनी के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बेहद अहम हो जाता है। धोनी पर सेलेकेटर्स की निगाहें हैं वो वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम बना रहे हैं, धोनी अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो ये टीम इंडिया और उनके प्रशंसकों के लिए अच्छा है। दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच बन सकते हैं जेसन गिलेस्पी
वैसे प्रदर्शन की बात करें तो पिछले दो सालों में धोनी का बल्ला कम ही गरजा है। धोनी का वनडे में औसत 51.32 है लेकिन पिछले दो सालों में उनका औसत 43.80 रहा है। वैसे तो ये आंकड़ा शानदार है लेकिन धोनी जैसे खिलाड़ी का औसत इतना ज्यादा गिरना थोड़ी चिंता की बात जरूर है। दो साल में धोनी ने 5 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। श्रीलंका सीरीज में धोनी क्या करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।