LIVE India vs Sri Lanka, 2nd Test Day 1: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा भारत; प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की वापसी

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही है

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2022, 01:37 PM IST

Published On Mar 12, 2022, 01:37 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2022, 01:37 PM IST

LIVE India vs Sri Lanka, 2nd Test Day 1: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट शनिवार से बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

टॉस के दौरान रोहित ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. ये सूखी पिच लग रही है और बोर्ड पर रन लगाना महत्वपूर्ण हैं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्लेइंग इलेवन के बारे में रोहित ने कहा, “अक्षर पटेल फिट हैं और वो जयंत यादव की जगह आए हैं. इसका परिस्थितियों से बहुत संबंध है. जयंत का सिर्फ एक मैच के बाद बाहर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. जब मानसिकता की बात आती है तो हम निर्दयी होना चाहते हैं. ये एक चुनौतीपूर्ण टेस्ट मैच होने जा रहा है.”

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, उमेश यादव , प्रियांक पांचाल, श्रीकर भारत, अक्षर पटेल, सौरभ कुमार

श्रीलंका टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चमिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे

Editor's Pick