add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंदौर में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत पक्की!

होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री एक गज छोटी की गई

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - December 21, 2017 6:52 PM IST

इंदौर का होल्कर स्टेडियम
इंदौर का होल्कर स्टेडियम

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान का मानना है कि भारत और श्रीलंका के बीच होल्कर स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पिच बल्लेबाजी के मुफीद होगी लेकिन जो टीम टॉस जीतती है, उसके लिये पहले गेंदबाजी करना भी बुरा विकल्प नहीं होगा। कटक में पहले टी20 के दौरान पहली गेंद से ही ओस का असर दिखने लगा लेकिन इंदौर में ओस इतनी जल्दी असर नहीं डालेगी। आपको बता दें इंदौर की बाउंड्री की दूरी को एक गज घटा दिया गया है और अब ये 69 गज होगी।

चौहान ने पीटीआई से कहा, ‘‘यहां पर बुधवार को बादल छाये हुए थे और शुक्रवार के लिये भी मौसम की भविष्यवाणी ऐसी ही है। इस हालत में ओस साढ़े सात या सात बजकर 45 मिनट से पहले नहीं गिरेगी, इसका मतलब है कि पहले 10 ओवर पर ओस का प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी पहले गेंदबाजी करना टॉस जीतने वाले कप्तान के लिये अच्छा विकल्प होगा। ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसे रसायन का इस्तेमाल कर रहे हैं जो घास को गीला होने से रोकता है। इससे ओस की बूंदें फिसलकर गिर जाती हैं। हम ओस से निपटने के लिये इस पदार्थ का इस्तेमाल कल भी करेंगे। ’’ कटक में भारतीय और श्रीलंकाई टीम दोनों के स्पिनरों को ठीक तरह से गेंद पकड़ने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि फिर भी भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा था। युजवेंद्र चहल ने 4 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए थे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/south-african-pacers-are-big-threat-for-indian-batsmen-feels-graeme-smith-671982″][/link-to-post]

भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, टीम ने कटक में हुए शुरुआती मैच में 93 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया की ये टी20 में सबसे बड़ी जीत थी।