×

दूसरे टी20 मैच में एक रन से रिकॉर्ड बनाने से चूके युवराज सिंह

श्रीलंका के खिलाफ युवराज सिंह शून्य रन बनाकर आउट हो गए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 13, 2016 2:42 PM IST

युवराज सिंह © Getty Images
युवराज सिंह © Getty Images

भारत और श्रीलंका के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी मैच में भारत ने श्रीलंका को 69 रनों से हराते हुए 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के ‘रूकी’ गेंदबाजों की अच्छी खबर ली और बड़ा स्कोर खड़ा किया। लेकिन इस दौरान भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह लगातार दूसरे मैच में असफल रहे और शून्य रन बनाकर चलते बने। युवराज के शून्य के आउट होने से एक रिकॉर्ड बना तो दूसरा रिकॉर्ड नहीं बन पाया। एक रिकॉर्ड जो बना वह थी थिसारा परेरा की हैट-ट्रिक। परेरा ने अपनी लगातार दो गेंदों पर हार्दिक पांड्या और सुरेश रैना को आउट करने के बाद युवराज का शिकार किया और टी20 इतिहास में चौथी हैट-ट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए। भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

लेकिन इसी बीच युवराज सिंह एक रन से टी20 क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। अगर युवराज कल खेले गए मैच में एक रन बना लेते तो वह टी20 करियर में 40 पारियों तक कभी भी शून्य पर आउट ना होने वाले रिकॉर्ड में शोएब मलिक के साथ संयुक्त रूप से 40वें स्थान पर पहुंच जाते। युवराज के अलावा टी20 मैचों में 40 पारियों तक शून्य पर ना आउट होने का रिकॉर्ड सिर्फ पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम पर है। जबकि अब युवराज का सफर 39 पारियों के साथ थम गया है। ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को चौथे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए भेजना थोड़ा मुश्किल: धोनी

TRENDING NOW

भले ही युवराज कल चलने में नाकामयाब रहे हों, लेकिन भारतीय दोनों सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए बहुत कम समय में 75 रन जोड़ते हुए भारत को धुआंधार शुरुआती दी। धवन 51 रन बनाकर आउट हुए  वहीं रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या और सुरेश रैना ने अच्छे हाथ दिखाए और कम समय में तेजी  से रन ठोंकते हुए भारतीय पारी को एक बड़े स्कोर की अग्रसर किया। अंततः भारतीय टीम ने श्रीलंका को 69 रनों से हरा दिया।