×

आर. अश्विन ने टी20 क्रिकेट में बनाए कई रिकॉर्डस

पहले 6 ओवर में विपक्षी टीम के 4 विकेट चटकाने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 15, 2016 10:52 AM IST

आर. अश्विन  © AFP
आर. अश्विन © AFP

भारतीय स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में 4 विकेट लेने के साथ एक बार फिर से साबित कर दिया कि भारत की घूमती पिचों में उनका कोई सानी नहीं है। अश्विन ने रविवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए श्रीलंका के शीर्ष क्रम में झकझोर कर रख दिया और  महज 8 रन देकर 4 विकेट निकाले जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन है। अश्विन का टी20 क्रिकेट में इसके पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 11/4 था जो उन्होंने 2014 में मीरपुर, बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकम्मल किया था। भारत बनाम श्रीलका तीसरा टी20 फुल स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

TRENDING NOW

अश्विन अब तक 34 टी- 20 मैच में 42 विकेट झटक  चुके हैं। इसके अलावा पहले 6 ओवर में विपक्षी टीम के 4 विकेट चटकाने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके पहले  यह कारनामा वेस्टइंडीज के सुलेमान बेन कर चुके हैं। इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह रही कि अश्विन ने अपनी 17 गेंदें डॉट फेंकी। अश्विन के आक्रमण का ही असर था कि श्रीलंका ने 9 बल्लेबाज दहाई  का आंकड़ा नहीं छू पाए और पूरी टीम 18 ओवरों में 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित लक्ष्य 13.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से शिखर धवन ने एक बार फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 46 रन बनाए। भारतीय टीम ने  टी20 क्रिकेट में इस साल जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि वह टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है।