भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार टीम में शामिल हुए दो 'खास' खिलाड़ी!

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में पहली बार एक साथ खेल रहे हैं दो रिस्ट स्पिनर्स

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 03, 2017, 05:39 PM IST

Published On Sep 03, 2017, 05:39 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2017, 05:39 PM IST

युजवेंदर चहल और कुलदीप यादव © IANS, PTI
युजवेंदर चहल और कुलदीप यादव © IANS, PTI

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने जब प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो एक ऐसा कारनामा हो गया जो कि भारतीय वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। टीम इंडिया के 922 वनडे के इतिहास में पहली बार प्लेइंग इलेवन में एक साथ दो रिस्ट स्पिनर्स यानि कलाई के जरिए गेंद को टर्न कराने वाले गेंदबाज खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ 5वें वनडे में विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को मौका दिया जो कि दोनों रिस्ट स्पिनर्स हैं।

रिस्ट स्पिनर्स होते हैं बेहद खास

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कलाई के जरिए गेंद को घुमाने वाले गेंदबाज बेहद खास होते हैं। ये कला बहुत ही मुश्किल होती है, क्योंकि कलाई के जरिए गेंद पर नियंत्रण रखना आसान नहीं होता। मगर टीम इंडिया के दोनों रिस्ट स्पिनर्स चाहे वो कुलदीप यादव हों या फिर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इन दोनों ही गेंदबाजों में विकेट लेने की क्षमता है। खबर लिखे जाने तक कुलदीप यादव ने दो और युजवेंद्र चहल ने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट हासिल किए हैं। इन दोनों का इकॉनमी रेट बेहद ही कम है। कुलदीप यादव का इकॉनमी रेट महज 3.68 है, जबकि युजवेंद्र ने 4.77 रन प्रति ओवर रन दिए हैं। धोनी आलोचकों को बल्ले से चुप कराते रहेंगे- सौरव गांगुली

साफ है कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों ही काफी किफायती गेंदबाज हैं। इनके खिलाफ रन बनाना इतना आसान नहीं है। अगर इन दोनों ही खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जाएं तो 2019 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये दोनों टीम इंडिया के लिए बड़े अहम साबित हो सकते हैं।

Editor's Pick