भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैचों के शेड्यूल में बदलाव, जानें कब होंगे मैच

बीसीसीआई ने धर्मशाला और मोहाली में होने वाले पहले दो वनडे मैचों का समय बदल दिया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Nov 19, 2017, 07:00 PM IST

Published On Nov 19, 2017, 07:00 PM IST

Last UpdatedNov 19, 2017, 07:00 PM IST

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी © Getty Images

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के समय में बदलाव किया है। 10 दिसंबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला वनडे और 13 दिसंबर को मोहाली में होने वाला दूसरा मैच अब 1:30 की बजाय सुबह 11:30 बजे आयोजित होंगे। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ये सूचना दी। उत्तर भारत में मौजूदा समय में मौसम के हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है। हालांकि दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम में 17 दिसंबर को होने वाला तीसरा वनडे मैच तय समय पर ही होगा।

क्रमांक तारीख मैच वेन्यू समय

1

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

10 दिसंबर

पहला वनडे धर्मशाला 11:30

2

13 दिसंबर

दूसरा वनडे मोहाली 11:30

3

17 दिसंबर

तीसरा वनडे विशाखापत्तनम 13:30

श्रीलंका के भारत दौरे पर कुल तीन मैचों की टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। कोलकाता से ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच में फिलहाल भारत ने वापसी कर ली है। मैच को चौथे दिन केएल राहुल और शिखर धवन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से टीम इंडिया ने 49 रनों की बढ़त बना ली है। अब कल मैच के पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश पूरा दिन बल्लेबाजी करने की रहेगी। कोलकाता टेस्ट के दूसरा दिन बारिश की वजह से ज्यादा खेल नहीं हो पाया था इसलिए अब मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।

बीसीसीआई नहीं चाहता कि वनडे मैचों में भी खराब मौसम का असर पड़े। वैसे कटक, इंदौर और मुंबई में होने वाले तीनों टी20 मैचों के शेड्यूल में फिलहाल बीसीसीआई ने कोई बदलाव नहीं किया है। तीनों मैच अपने तय समय पर ही आयोजित किए जाएंगे।

Editor's Pick