निदास ट्रॉफी 2018: टीम इंडिया में शामिल हुए विजय शंकर को जानें

26 साल के विजय शंकर को भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर शामिल किया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Mar 06, 2018, 06:53 PM IST

Published On Mar 06, 2018, 06:53 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2018, 06:53 PM IST

विजय शंकर © AFP

युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर को निदास ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे पहले मैच से अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला है। हार्दिक पांड्या की जगह तमिलनाडु के इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह मिली थी और पहले ही मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया। ये खबर आते ही ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजय शंकर का नाम ट्रेंड करने लगा। अब हम आपको बताते हैं कि पांड्या की जगह लेने वाला ये खिलाड़ी कौन है। 26 जनवरी 1991 को पैदा हुआ 26 साल के शंकर का नाम सबसे पहले आईपीएल 2014 के समय खबरों में आया था, जब उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स में लिया गया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-bhuvneshwar-kumar-and-shikhar-dhawan-released-from-indian-test-team-vijay-shankar-named-bhuvis-replacement-661563″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि उस सीजन में शंकर को केवल मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वह कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद लगातार तीन साल तक शंकर को आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला। फिर 2017 में शंकर को डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद में खेलने का मौका मिला। वॉर्नर के साथ मिलकर शंकर ने गुजरात लायंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 133 रनों की मैच विनिंग साझेदारी बनाई। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शंकर ने 44 गेंदो में 63 की पारी खेली।

शंकर की ये पारी हैदराबाद टीम के लिए सीजन की सबसे यादगार पारी बन गई। वैसे शंकर का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड भी शानदार है, उन्होंने 32 मैचों में 49.14 की औसत और 49.43 की स्ट्राइक रेट से 1671 रन बनाए। शंकर ने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 203 चौके लगा चुके शंकर 32 मैचों में 27 विकेट भी ले चुके हैं। वैसे आईपीएल के दसवें सीजन में उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था लेकिन वह बढ़िया तेज गेंदबाज हैं।  शंकर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो तमिलनाडु के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेले 4 मैचों में उन्होंने 2 विकेट लेकर 200 रन बनाए हैं।

मध्यक्रम के बल्लेबाज शंकर ने करियर की शुरुआत ऑफ स्पिन गेंदबाजी से की थी लेकिन बाद में उन्होंने तेज गेंदबाजी करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 21 साल की उम्र में शंकर ने नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में ही अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। शंकर को पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में भी टीम में शामिल किया गया था लेकिन तब वो डेब्यू नहीं कर पाए थे।

Editor's Pick