- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs sri lanka sri lanka cricket earned 107 crore rupees from india tour of sri lanka 4883692
India vs Sri Lanka: भारत के खिलाफ सीरीज खेलकर श्रीलंका ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलने से श्रीलंका क्रिकेट (SLC) करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
Published On Aug 12, 2021, 04:00 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2021, 04:00 PM IST
हाल ही में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर जाकर सीमित ओवरों की जो सीरीज खेली है. उससे श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को आर्थिक लाभ भी हुआ है. श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने बताया कि 3-3 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की इस सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट को 1.45 करोड़ डॉलर (107 करोड़ भारतीय रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ है.
एक वक्त को वनडे सीरीज के बाद पहले टी20 मैच के बाद इस सीरीज पर संकट के बादल मंडरा गए थे. भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे.
इसके चलते क्रुणाल के संपर्क में आए 8 अन्य खिलाड़ियों को भी क्वॉरंटीन में भेजा गया और भारत के पास टी20 सीरीज खेलने के लिए बल्लेबाजी में अपनी पूरी ताकत नहीं बची थी. लेकिन भारतीय टीम ने इसके बावजूद इस सीरीज को पूरा किया.
भारत ने वनडे सीरी 2-1 से जीती, जबकि श्रीलंका ने समान अंतर से टी20 सीरीज जीती. डेली एफटी द्वारा डी सिल्वा के हवाले से कहा है, एफटीपी (भविष्य के दौरे कार्यक्रम) के अनुसार यह दौरा केवल तीन वनडे मैचों के लिए था, लेकिन हमारे अध्यक्ष शम्मी सिल्वा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हमें अतिरिक्त तीन टी20 देने के लिए मनाने में कामयाब रहे, जिसके परिणामस्वरूप हमें फायदा हुआ. यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ हमारे संबंधों के कारण संभव हुआ. हमें प्रसारण और अन्य अधिकारों जैसे मैदान, आदि से 1.45 करोड़ डॉलर मिले.
डी सिल्वा ने कोविड- 19 मामले के बावजूद दौरे को पूरा करने के लिए बीसीसीआई और भारतीय टीम को भी धन्यवाद दिया. श्रीलंका अब तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए 2-14 सितंबर तक साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा.
भारत की मुख्य टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गई हुई थी. लेकिन बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग में शिखर धवन की कप्तानी में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नई टीम को भेजा. इसमें कई युवा खिलाड़ियों ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी की.
(इनपुट : एजेंसी)