- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs sri lanka varun chakravarthy devdutt padikkal and ruturaj gaekwad set for debut 4840533
India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू कर सकते हैं वरुण चक्रवर्ती, देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड़
वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम रविवार से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
Published On Jul 25, 2021, 09:53 AM IST
Last UpdatedJul 25, 2021, 09:53 AM IST
इंजरी और कोविड-19 की वजह से भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने से बार बार चूक रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) रविवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
पिछले साल यूएई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले चक्रवर्ती का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू काफी समय से टलता आ रहा है।
इंजरी और फिटनेस समस्याओं की वजह से चक्रवर्ती भारतीय स्क्वाड में चुने जाने के बावजूद अब तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर नहीं उतर पाएं हैं।
29 साल का ये गेंदबाज अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के जरिए आगामी टी20 विश्व कप में जगह बनाना चाहेंगे।
हालांकि चक्रवर्ता अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जो कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल के जरिए भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने वाले शीर्ष क्रम बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल (Devdutt Padikkal) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaekwad) को भी कोलंबो में होने वाले पहले टी20 मैच में मौका मिल सकता है।
भारत की टी20 टीम (India squad for T20I series against Sri Lanka): शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पाडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया.नेट गेंदबाज : ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह.