×

भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20: भारत और श्रीलंका रेतीली आउट फील्ड में खेलने को तैयार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच जेएससीए झारखंड में खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 12, 2016 5:50 PM IST

 © Getty Images (FIle Photo)
© Getty Images (FIle Photo)

शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच के पहले दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम की आउटफील्ड को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रही हैं। लेकिन भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री और श्रीलंका के मध्यक्रम के बल्लेबाज चमारा कपूगेदरा इन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। शास्त्री ने कहा, “फील्डरों को परिस्थितियों के अनुकूल अपने आपको ढालना होगा। यहां शायद मैदानी क्षेत्ररक्षण आसान ना हो। आपका अनुमान से ज्यादा उछाल भी मिल सकता है। इसलिए आपको ध्यान में रखना होगा कि जितना हो सके कम मिस फील्ड हो। जिसना कम होगा उतना बेहतर होगा।” ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाएंगी ये पांच बातें

टीम के खिलाड़ियों ने इन परेशानियों से उबरने के लिए मैच की पूर्व संध्या पर जमकर अभ्यास किया। कपूगेदरा ने कहा कि वह आशा करते हैं कि यहां ज्यादा परेशानियां नहीं होंगी क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है। उन्होंने आगे कहा, “हां, यह आदर्श आउटफील्ड नहीं है, लेकिन आपको इन बातों को किनारे करते हुए वह करना होगा जो जरूरी है। यह हमारे नियंत्रण से बाहर है और हमें मैच खेलना है। यह उतना खराब भी नहीं लग रही। यहां पर सिर्फ रेत है जो ठीक है। उन्होंने आगे कहा, “यह अंतरराष्ट्रीय मैच है इसीलिए आउटफील्ड के कारण आपके मानक में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम गेंद के पीछे अपना शरीर रखेंगे और अपना बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।

TRENDING NOW

झारखंड स्टेट एसोसिएशन सचिव(जेएससीए) राजेश वर्मा इस बात को पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि क्षेत्ररक्षण के दौरान फील्डरों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए उन्होंने समय ना मिल पाने को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, “यह समय के साथ एक प्रकार की रेस है। ईमानदारी से कहूंगा, हमारे पास तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं था। इस वेन्यू पर पिछले महीने विमिन जोनल मीट आयोजित की गई थी और बाद में जनवरी के अंत में हमें भारत-श्रीलंका मैच आयोजित करने को कहा गया। हमारे पास तैयारी के लिए सिर्फ 9 दिन थे। आउटफील्ड अभी कठोर है इसकी वजह से क्षेत्ररक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस परिस्थिति में गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग में मद मिल सकती है। गेंद अपनी चमक जल्दी खोएगी। कपूगेदरा ने कहा, “यह सिर्फ 20 ओवर हैं। पर मुझे लगता है कि अंतिम कुछ ओवरों में रिवर्स स्विंग देखने को मिलेगी।”