add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs West Indies, 1st ODI: टीम इंडिया में दोबारा वापसी करके अच्छा महसूस कर रहे हैं वाशिंगटन सुंदर

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 9 ओवर में तीन विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 6, 2022 7:56 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से 2017 के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने कहा कि भारत के लिए दोबारा वापसी करके अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिच से टर्न मिलना मेरे लिए खुशी की बात थी। सुंदर ने 2017 में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ मैच से वनडे डेब्यू किया था और ये उनका दूसरा मैच था।

सुंदर ने कहा, “निश्चित रूप से भारतीय टीम में वापसी आना बहुत अच्छा है। आज अवसर पाकर खुशी हो रही है। वहीं, पिच पर टर्न हो रही थी, जिससे मुझे मदद मिली। मुझे और युजी (चहल) ने आज गेंदबाजी का आनंद लिया, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। हम इस स्कोर को पीछा करने में सक्षम है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुंदर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज की पारी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पिच की मदद से ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो और फैबियन एलन को आउट किया, जिससे उनको तीन विकेट मिले।

सुंदर को लगा कि पहले दस ओवर में गेंदबाजी करना उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। उन्होंने कहा, “ज्यादातर टीमें तेज गेंदबाजों के साथ शुरुआत करना पसंद करती है। लेकिन मैं घरेलू क्रिकेट में भी यही कर रहा हूं। मैं पावरप्ले में 7वें या 8वें ओवर में गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं इसे करने में भी बहुत सहज हूं।”