कोहली बोले- रोहित लय में होते हैं तो लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में यहां कोहली (140) और रोहित (नाबाद 152) ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने 323 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 7.5 ओवर में बाकी रहते ही हासिल कर लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 21, 2018, 10:09 PM IST

Published On Oct 21, 2018, 10:09 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2018, 10:09 PM IST

rohit-with-kohli © Getty Images (file photo)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को उपकप्तान रोहित शर्मा  की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज जब लय में होता है तो किसी भी लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में यहां कोहली (140) और रोहित (नाबाद 152) ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने 323 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 7.5 ओवर में बाकी रहते ही हासिल कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने कहा, ‘ यह काफी अच्छा लगता है, हमारे लिये यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया था। 320 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें पता था की बड़ी साझेदारी कर के इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जब दूसरे छोर पर रोहित हो तो यह ज्यादा मुश्किल नहीं होता है।’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘ मैं शीर्ष तीन बल्लेबाजों में ज्यादातर साथ देने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहता हूं क्योंकि रोहित और शिखर धवन तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।’

कोहली को 107 गेंद में 140 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे।

कोहली ने कहा, ‘ आज का दिन वैसा था जहां मैं ज्यादा सहज महसूस कर रहा था और मैंने रोहित को कहा कि मैं तेजी से रन बनाउंगा और तुम साथ निभाने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहो।’

कोहली ने कहा कि वनडे क्रिकेट में सफलता के लिए साझेदारी कायम करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘ मेरे आउट होने के बाद रोहित तेजी से रन बनाने लगे और अंबाती रायडू उस भुमिका में आ गए जिसमें पहले रोहित थे।’

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick