- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs West Indies 1st T20: Krunal Pandya is set to make his international debut for India
विंडीज के खिलाफ पहले T20 में डेब्यू कर सकते हैं क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल के छोटे भाई हार्दिक पांड्या चोट के कारणा टीम इंडिया से बाहर हैं।
Published On Nov 03, 2018, 08:32 PM IST
Last UpdatedNov 03, 2018, 08:32 PM IST
krunal pandya © IANS
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले जाने वालेे तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 में डेब्यू कर सकते हैं।
भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मैच के लिए अपनी 12 सदस्सीय टीम घोषित कर दी है जिसमें क्रुणाल का नाम भी शामिल है।
इससे पहले वर्ष की शुरुआत में पांड्या को पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। हालांकि वो प्लेइंग इलेवन टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे।
अब जबकि उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या चोटिल हैं ऐसे में उनकी जगह क्रुणाल को मौका दिया जा सकता है। क्रुणाल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 145.22 की स्ट्राइक रेट से कुल 228 रन बनाए थे जबकि 12 विकेट भी उनके खाते में गए थे।
JUST IN – The Indian team management has announced the 12 for the 1st @Paytm T20I against Windies tomorrow. #TeamIndia #INDvWI
Details – https://t.co/EhIOOOoiro pic.twitter.com/sw166ePvqv
— BCCI (@BCCI) November 3, 2018
इसके बाद उन्हें इंडिया ए टीम में इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था। उन्होंने ट्राई सीरीज में तीन विकेट लेने के साथ-साथ दो पारियों में 37 रन बनाए थे। अगस्त में आयोजित क्वाड्रैंगुलर वनडे सीरीज में क्रुणाल ने चार पारियों में 96 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे।
विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 के लिए जो 12 सदस्यीय टीम चुनी गई है उसमें अनकैप्ड स्पिनर शाहबाज नदीम को भी शामिल किया गया है। जो लंबे समय से भारतीय टीम का कैप पहनने को तैयार हैं।
भारत की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है :
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, रिषभ पंत, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल।