• Home
  • News
  • India vs West Indies 2017, one-off T20I: It’s a war, says Carlos Brathwaite

वेस्टइंडीज के कप्तान ने दी भारतीय टीम को खुली चुनौती

भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी20I मैच आज जमैका में खेला जाएगा।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jul 09, 2017, 03:49 PM IST

Published On Jul 09, 2017, 03:49 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2017, 03:49 PM IST

फोटो साभार:  © Getty
फोटो साभार: © Getty

टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी20I मैच के पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ी राहत मिली है। उनकी टीम में इस मैच के साथ क्रिस गेल और कायरॉन पोलार्ड वापसी कर रहे हैं। गेल एक पावर हिटर हैं और मौजूदा समय में टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इन सालों में वेस्टइंडीज को अकेले दमपर कई मैच जितवाए हैं। कायरॉन पोलार्ड भी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके पास खासा अनुभव है। ऐसे में टीम इंडिया को इस मंजी हुई टी20I टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ेगी।

कई वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कई-कई टीमों की ओर से आईपीएल में खेलते हैं और उनके भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छे संबंध हैं। बहरहाल, वेस्टइंडीज के कप्तान कर्लोस ब्रेथवेट का कहना है कि जब आप अपने देश की ओर से खेलते हो तो यह दूसरी तरह का खेल होता है। उनके हिसाब से यह एक युद्ध है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रेथवेट ने कहा, “हम मैदान के बाहर एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। लेकिन जब आप लाइन क्रॉस करते हो तो अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हो और मैदान में कोई दोस्ती नहीं होती। जब हम मैदान पर उतरते हैं तो यह युद्ध होता है, यह देश बनाम देश है।”

जैसा कि इस युवा वेस्टइंडीज टीम में मर्लोन सैम्युअल्स, क्रिस गेल और कायरॉन पोलार्ड शामिल हुए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के कप्तान कर्लोस ब्रेथवेट खासे खुश हैं और उनका कहना है कि उनके आने से उन्हें खासा विश्वास मिला है। ब्रेथवेट ने ये भी बताया कि उनके होने से किस तरह से ड्रेसिंग रूम व टीम की मानसिकता में बदलाव देखने को मिलता है। ब्रेथवेट ने कहा, “हमारा विश्वास काफी ऊंचा है। आप कायरॉन पोलार्ड, मार्लोन सैम्युअल्स और क्रिस गेल को कम विश्वास के साथ नहीं देख सकते। वे सोचते हैं कि चाहे जो भी परिस्थिति हो हम जीत सकते हैं।”

[ये भी पढ़ें: टी20I की जंग में आज आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें]

“वरिष्ठ खिलाड़ियों का टीम में आना हमेशा बढ़िया रहता है। ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा हो जाता है। जैसा कि सभी खिलाड़ी आ रहे हैं तो हम जोक मारते हैं और मजे करते हैं। हमें हमेशा पता रहता है कि हमें कहां लाइन खींचनी है। ये सभी परिपक्व हैं। एक कप्तान के तौर पर मैं ड्रेसिंग रूम को उतना खुश रखना चाहता हूं जितना मैं कर सकता हूं। हम उम्मीद करते हैं कि कल हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

पिछले कुछ सालों से वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच भुगतान मुद्दे को लेकर खासी तनातनी देखने को मिली थी। हालांकि, ब्रेथवेट ने इस बात को खत्म करते हुए कहा है कि वह अपने देश की ओर से खेलना चाहते हैं इसलिए उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट को साइन किया है। ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ टी20 मैच के खिलाफ अपनी रणनीति के बारे में बताता हुए कहा कि वह विपक्षी टीम की बजाय अपने खेल में ध्यान देंगे।

Editor's Pick