• Home
  • News
  • India vs West Indies, 2018: Shikhar Dhawan dropped; Maiden Test call-ups for Mayank Agarwal

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट: शिखर धवन की छुट्टी, मयंक अग्रवाल को मौका

खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन को टीम में मौका नहीं दिया गया है जबकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 29, 2018, 09:25 PM IST

Published On Sep 29, 2018, 09:25 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2018, 09:25 PM IST

Shikhar Dhawan © AFP

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन को टीम में मौका नहीं दिया गया है जबकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। मयंक को वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट टीम में जगह पाने में सफल हुए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर टीम का एलान किया।

मुरली विजय और करुण नायर को बाहर जाना पड़ा है। वहीं जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। शिखर धवन को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी को टीम में बनाए रखा गया है जबकि पृथ्वी शॉ भी टीम में शामिल हैं। विहारी और शॉ को इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में टीम में शामिल किया गया था। वहीं इन दो मैचों से टीम में बाहर किए गए कुलदीप यादव की वापसी हुई है।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

 

Editor's Pick