कमेंट्री बॉक्स के दरवाजे का शीशा टूटा, गावस्कर, मांजरेकर बाल-बाल बचे

मीडिया सेंटर के बगल में स्थित कमेंट्री बॉक्स से शाम छह बज कर पचपन मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 06, 2018, 09:02 PM IST

Published On Nov 06, 2018, 09:02 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2018, 09:02 PM IST

Sunil-Gavaskar (File Photo) © Cricket Country

पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे अटल इकाना स्टेडियम में मंगलवार की शाम कमेंट्री बॉक्स के दरवाजे का शीशा मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले अचानक टूट गया और क्रिकेट से कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

मीडिया सेंटर के बगल में स्थित कमेंट्री बॉक्स से शाम छह बज कर पचपन मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का शीशा टूटा पड़ा था और मांजरेकर दूर खड़े थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मांजरेकर ने बाद में बताया कि वह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। मांजरेकर ने कहा, ‘कांच का एक दरवाजा ताश की पत्तों की तरह बिखर गया लेकिन किसी को चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित है।’

मीडिया सेंटर में भी असुविधाओं के कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मैच में वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick