वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

हैदराबाद टी20 में 6 विकेट से जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 08, 2019, 10:32 AM IST

Published On Dec 08, 2019, 10:32 AM IST

Last UpdatedDec 08, 2019, 10:32 AM IST

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 207 रन की बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद जीत हासिल करने में नाकाम रही वेस्टइंडीज टीम के पास आज सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विंडीज कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के मुताबिक पहले टी20 मैच में उनकी हार का कारण खराब गेंदबाजी थी क्योंकि बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया था। ऐसे में आज के मैच में नजर केसरिक विलियम्स और शेल्डन कॉटरेल पर रहेगी। भारतीय टीम को हराने के लिए विंडीज गेंदबाजों को रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को सस्ते में आउट करना होगा। देखना होगा मेहमान टीम इस परीक्षा में पास हो पाती है या नहीं।


मैच- भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा T20I

कहां खेला जाएगा मैच- ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

मैच का समय- भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे सेे

लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD

लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार एप


भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, शिवम दूबे, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन।

वेस्टइंडीज स्क्वाड: लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, फेबियन एलेन, हेडन वाल्श, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स, खारे पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड

Editor's Pick