• Home
  • News
  • India vs West Indies, 2nd T20I: Rohit Sharma fifty guide India to 167/5 in Florida T20I

रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने विंडीज को दिया 168 रन का लक्ष्‍य

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 04, 2019, 09:49 PM IST

Published On Aug 04, 2019, 09:49 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2019, 09:49 PM IST

Rohit Sharma BCCI

Rohit Sharma (File Photo) @ BCCI

फ्लोरिडा में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने उपकप्‍तान रोहित शर्मा 67(51) की अर्धशतकीय पारी की मदद से वेस्‍टइंडीज के सामने 167/5 रन बनाए। पारी के अंतिम ओवर में टीम इंडिया ने 20 रन बटोरे। इस ओवर में दो छक्‍के क्रुणाल पांड्या 20(13) ने लगाए जबकि एक छक्‍का रवींद्र जडेजा 9(4) के बल्‍ले से आया।

पढ़ें:- मैं सैनी के खिलाफ नहीं लेकिन गंभीर जितना नहीं गिरूंगा: बेदी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। शिखर धवन 23(16) और रोहित शर्मा ने मिलकर भारत को अच्‍छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए साथ मिलकर रोहित और धवन ने 67 रन जोड़े। हालांकि धवन मैच में बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर कीमो पॉल ने उन्‍हें बोल्‍ड कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिसके बाद कप्‍तान विराट कोहली 28(23) बल्‍लेबाजी के लिए मैदान में आए। उन्‍होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाने का काम जारी रखा। 11वें ओवर में सुनील नरेन की गेंद पर सिंगल के साथ रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने विराट के साथ मिलकर 42 रन की साझेदारी बनाई। 14वें ओवर में ओशाने थॉमस ने रोहित को शिमरोन हेटमेयर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 67 रन की अपनी पारी में रोहित ने छह चौके और तीन छक्‍के लगाए।

पढ़ें:- स्‍टोक्‍स की विवादित नोबॉल पर मचा बवाल, एशेज में अंपायर से हुई बड़ी चूक

रोहित के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत बल्‍लेबाजी के लिए आए। वो पिछले मैच की तरह ही इस बार भी विफल रहे। पांच गेंद पर चार रन बनाने के बाद वो थॉमस की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में कीरोन पोलार्ड को बाउंड्री पर आसान कैच थमा चलते बने। जल्‍द ही विराट कोहली भी कोट्रेल की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। मनीष पांडे भी छह रन का योगदान ही दे पाए। आशाने थॉमस और शेल्‍डन कोट्रेल ने दो-दो विकेट निकाले।

Editors Pick