IND vs WI: भारत ने विंडीज को 4 विकेट से हराया, लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीती

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाना है।

Edited By : Kamlesh Rai |Dec 22, 2019, 09:30 AM IST

Published On Dec 22, 2019, 09:30 AM IST

Last UpdatedDec 22, 2019, 09:30 AM IST

ओडिशा का कटक शहर कई चीजों के लिए मशहूर है लेकिन क्रिकेट फैंस को ये जगह साल 2017 में यहां के बारबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारतीय दिग्गजों युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के लगाए धमाकेदार शतकों के लिए ही याद रहेगी। उम्मीद है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा आज उस कारनामे को दोहरा सकेंगे ताकि भारत सीरीज पर कब्जा कर सके।

कटक के बारबती स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की आखिरी और निर्णायक मैच खेला जाएगा। एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर चल रही टीमें आज सीरीज पर कब्जा करने के लिए भिड़ेंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

India vs West Indies, 3rd ODI: कटक वनडे मैच में टीम इंडिया में होगा एक अहम बदलाव!


मैच- भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे

कहां खेला जाएगा मैच- बाराबती स्टेडियम, कटक

मैच का समय- भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से

लाइव प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD

लाइव स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार एप


भारतीय स्क्वाड: विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर

वेस्टइंडीज स्क्वाड: शाई होप (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्बरीस, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, हेडन वाल्श, खैरी पियरे, अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर, एविन लुईस, शेल्डन कॉट्रेल, ब्रैंडन किंग

Editor's Pick