- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs West Indies, 3rd ODI: Virat Kohli and company wish to seal series with 2-0
IND vs WI, 3rd ODI : आज कर लो सीरीज मुट्ठी में
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा।
Published On Aug 13, 2019, 09:14 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2019, 09:14 PM IST
Virat Kohli @Getty Image (file photo)
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारत की नजर अब वनडे सीरीज भी अपने नाम करने पर लगी हुई है।
पढ़ें:- क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली-रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर पर दी प्रतिक्रिया
कोहली ने दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेल खुद को फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। हालांकि ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी को अच्छी शुरूआत करनी होगी। इसमें धवन संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने टी-20 सीरीज की तीन पारियों में 1, 23 और तीन रन और दूसरे वनडे में उन्होंने केवल दो रन बनाए थे।
मध्यक्रम में चौथे नंबर को लेकर टीम में काफी जद्दाेजहद चल रही है और ऐसे में इस स्थान पर श्रेयस अय्यर की दूसरे वनडे में खेली गई 71 रन की पारी ने कुछ हद तक टीम प्रबंधन को राहत दी है।
पढ़ें:- भारत दौरे के लिए अफ्रीकी टीम का ऐलान, डु प्लेसिस की टी20 से छुट्टी
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में 31 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे और टीम को उनसे आगे भी इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट झटके थे।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज यह मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी। दूसरे मैच में मेजबान टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया था। टीम को अपने बल्लेबाज शाई होप, शिमरोन हेटमेयर और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से अधिक रन की उम्मीद होगी।
पहला और दूसरा मैच बारिश के चलते बाधित होने के बाद इस मैच में भी बारिश की संभावना है। इस मैदान पर पिछले छह में से पांच वनडे में जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की है, उसे जीत मिली है। ऐसे में टॉस एकबार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।
सम्भावित टीमेें:
भारत : रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, केदार जाधव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, इविन लुइस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शिमराेन हेटमेयर, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, जॉन कैम्पबेल, कीमो पॉल, कार्लोस ब्रेथवेट, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, ओशाने थॉमस।