• Home
  • News
  • India vs west indies 3rd t20 a special gift on our second wedding anniversary says virat kohli 3875515

टी-20 सीरीज जीत के बाद कोहली बोले- मेरे लिए ये 'स्पेशल गिफ्ट' है

भारतीय क्रिकेट टीम 15 दिसंबर से विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी

Edited By : Kamlesh Rai |Dec 12, 2019, 09:53 AM IST

Published On Dec 12, 2019, 09:53 AM IST

Last UpdatedDec 12, 2019, 09:53 AM IST

Virat Kohli @ PTI

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को निर्णायक टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 67 रन से पराजित कर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है. इस मैच में भारत की ओर से ओपनर केएल राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला.

रिषभ पंत का टीम इंडिया में घटता जा रहा है महत्‍व, बात अनसुनी कर रहे साथी खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बनाए. भारत का इस फॉर्मेट में ये तीसरा सर्वाधिक टोटल है. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने 56 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

रोहित ने 34 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 जबकि कोहली ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम 8 विकेट पर 173 रन ही बना सकी. उसकी ओर से कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक 68 रन बनाए.

मैन ऑफ द सीरीज चुने गए कोहली ने जीत के बाद कहा, ‘यह एक बहुत ही विशेष पारी थी. आज हमारी शादी की दूसरी सालगिरह भी है, इसलिए यह एक विशेष उपहार था. यह एक विशेष रात थी. मेरी अब तक खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें यह जीत हासिल हुई है, इसलिए वास्तव में यह जीत हासिल कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. मुझे पता है कि मैं तीनों प्रारूपों में योगदान दे सकता हूं. अब विश्व कप आने वाला है, इसके लिए मैं काफी प्रेरित भी हूं.’

भारत से हार के बाद वेस्‍टइंडीज के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बनी T20I के इतिहास में सर्वाधिक…

केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. भारत ने हैदराबाद में खेला गया पहला टी-20 मैच 6 विकेट से जीता था जबकि विंडीज ने बेहतरीन वापसी कर दूसरा मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था.

बकौल कोहली, ‘ राहुल और रोहित ने आज जिस तरह से खेला वह सफलता की कुंजी थी. पहले बल्लेबाजी के बारे में हम लोगो ने आपस में काफी बात की थी. हमने इसी तरह की योजना बनाई थी. हमें सिर्फ इसे मैदान पर अमल करने की जरुरत थी.’

दोनों टीमों के बीच अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला वनडे 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा.

Editor's Pick