add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत से मिली सीख को प्रदर्शन में बदलने की जरूरत: विंडीज कोच लॉ

वेस्‍टइंडीज को भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 1-3 से गंवानी पड़ी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 1, 2018 9:37 PM IST

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ  का कहना है कि वनडे सीरीज में भारत से मिली हार के बाद उनकी युवा टीम को मैदान में वो सब करने की जरूरत है जो उन्होंने यहां से सीखा है।

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ इन खिलाड़ियों के कौशल में कोई कमी नहीं है लेकिन यह मानसिकता और दबाव में फैसला लेने की क्षमता के बारे में है। जब आप मैदान में उतरते है तो लगभग 40,000 लोग मैदान में शोर मचा रहे होते हैं और आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेल रहे होते हैं।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने इस दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है।

उन्होंने कहा, ‘ वे हर समय सीख रहे हैं। सीखने के मामले में भारत से बेहतर कोई टीम नहीं है, रोहित शर्मा और विराट कोहली से बेहतर कोई बल्लेबाज नहीं हैं। उनकी गेंदबाजी भी कमाल की है। वापसी के बाद से बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की है। उनके स्पिनरों ने अच्छा किया। (रविन्द्र) जड़ेजा कड़ी मेहनत करते हैं। कुलदीप (यादव) बल्लेबाजों के दिमाग में भ्रम पैदा करते हैं।’

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘यह सिर्फ कौशल के बारे में नहीं है। यह सही समय में सही विकल्प चुनने के बारे में है। अगर हम वैसा कर सके जैसा दूसरे और तीसरे एकदिवसीय में किया था तो हम अच्छा क्रिकेट खेल सकते है। यह उस परिस्थिति के अभ्यस्त होने के बारे में है।’

उन्होंने सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए शाई होप और शिमरोन हेटमेयर के साथ युवा तेज गेंदबाज युवा तेज गेंदबाज ओशाने थामस की तारीफ की।

(इनपुट-भाषा)