add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

प्रैक्टिस मैच: इशांत शर्मा की धारदार गेंदबाजी से विंडीज की आधी टीम सस्‍ते में लौटी पवेलियन

36 ओवरों के बाद विंडीज का स्‍कोर 110/5 है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 18, 2019 11:36 PM IST

इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन अबतक  अपना पलड़ा भारी रखा है। भारत ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 297 रन पर ही पारी घोषित कर दी थी।

पढ़ें:- जल्‍द फिरोजशाह कोटला मैदान में विराट कोहली के नाम होगा स्‍टैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ए की शुरुआत खराब रही। विंडीज के बल्‍लेबाज इशांत (21 रन पर तीन विकेट) और उमेश यादव (सात रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। 36 ओवरों के बाद विंडीज का स्‍कोर 110/5 है।

सलामी बल्लेबाज केवम हॉज 51(100) के अलावा वेस्टइंडीज ए का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। इशांत ने पांचवें ओवर में ही जेरेमी सोलोजानो (09) को केएल राहुल के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई और फिर ब्रेंडन किंग (04) को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज ए का स्कोर दो विकेट पर 30 रन किया।

पढ़ें:- स्मिथ को चोटिल करने के बाद आर्चर ने दी प्रतिक्रिया, कहा…

अनुभवी बल्लेबाज डेरेन ब्रावो भी 11 रन बनाने के बाद उमेश की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे जबकि रवींद्र जडेजा ने जेसन मोहम्मद (06) को रन आउट करके वेस्टइंडीज ए को चौथा झटका दिया।

लंच के समय जोनाथन कार्टर दो रन बनाकर हाॅज का साथ निभा रहे थे। हाॅज ने 88 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके लगाए।