add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

प्रैक्टिस मैच: भारत ने 297 पर की पारी घोषित, विंडीज ने सस्‍ते में गंवाए दो विकेट

भारत और वेस्‍टइंडीज ए के बीच तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 18, 2019 8:43 PM IST

एनटीगुआ में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 297/5 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी है। भारत की तरफ से चेतेश्‍वर पुजारा 100(187) ने शतकीय पारी खेली। साथ ही रोहित शर्मा 68(115) ने भी अर्धशतक जड़कर टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

पढ़ें:- जल्‍द फिरोजशाह कोटला मैदान में विराट कोहली के नाम होगा स्‍टैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के लिए हनुमा विहारी ने 101 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत 22 रन बनाकर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए।

दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो मैदान पर रिषभ पंत और हनुमा विहारी मौजूद थे। भारत का सकोर 88.5 ओवर बल्‍लेबाजी करने के बाद 297/5 था। रविवार को पहले सेशन के खेल के दौरान काफी समय तक मैच शुरू नहीं हो सका। जिसके बाद टीम इंडिया ने शनिवार के स्‍कोर पर ही पारी घोषित कर वेस्‍टइंडीज ए को बल्‍लेबाजी के लिए बुला लिया।

पढ़ें:- स्मिथ को चोटिल करने के बाद आर्चर ने दी प्रतिक्रिया, कहा…

जवाब में वेस्‍टइंडीज ए 10 ओवर बल्‍लेबाजी करने के बाद इस वक्‍त 32 रन पर दो विकेट गंवाकर खेल रही है। मैदान पर ड्वेन ब्रावो दो और केवम हॉज 15 रन बनाकर डटे हुए हैं। दोनों टीमों के बीच तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है।