• Home
  • News
  • India vs West Indies, Day-2: Hanuma Vihari ton, Jasprit Bumrah hat-trick put host into trouble

हनुमा विहारी के शतक के बाद जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक से मुश्किल में फंसा वेस्‍टइंडीज

दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक वेस्‍टइंडीज ने महज 87 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए हैं। मेजबान टीम पर फॉलोऑन पर खेलने की तलवार लटक रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 01, 2019, 04:32 AM IST

Published On Sep 01, 2019, 04:32 AM IST

Last UpdatedSep 01, 2019, 04:32 AM IST

Jasprit Bumrah AFP

Jasprit Bumrah @ AFP

जमैका टेस्‍ट का दूसरा दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहसनहस कर दिया। दिन का खेल खत्‍म होने तक मेजबान वेस्‍टइंडीज ने 87/7 रन बनाए।

बुमराह ने इसमें से छह विकेट अपने नाम किया। बुमराह ने 9.1 ओवर गेंदबाजी कर महज 16 रन दिए। इस दौरान उन्‍होंने तीन ओवर मेडन डाले। इससे पहले टीम इंडिया ने हनुमा विहारी 111(225) के करियर के पहले टेस्‍ट शतक और गेंदबाज इशांत शर्मा 57(225) के करियर के पहले टेस्‍ट अर्धशतक की मदद से 416 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- अगर विराट का नहीं होता साथ तो हैट्रिक के लिए बुमराह को करना पड़ता और इंतजार

पहले दो सेशन तक टीम इंडिया ने बल्‍लेबाजी की जबकि महज एक सेशन बल्‍लेबाजी के दौरान ही विंडीज का बल्‍लेबाजी क्रम एंटीगा टेस्‍ट की तर्ज पर ही लड़खड़ा गया। मेजबान टीम अब भी भारत के स्‍कोर से 329 रन पीछे है। उनपर मैच में फॉलोऑन की तलवार लटकी हुई है।

भारतीय बल्‍लेबाजी

दूसरे दिन की शुरआत भारतीय टीम ने 264/5 से आगे की। रिषभ पंत शुक्रवार के अपने स्‍कोर 27 रन में बिना कोई इजाफा किए ही जेसन होल्‍डर की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। जिसके बाद नए बल्‍लेबाज रवींद्र जडेजा ने 16 रन का योगदान दिया।

जडेजा के आउट होने के बाद इशांत शर्मा बल्‍लेबाजी के लिए आए जिन्‍होंने आठवें विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ मिलकर 112 रन की साझेदारी बनाई। इशांत वनडे की तर्ज पर तेज गति से रन बनाते हुए नजर आए। वहीं, विहारी ने लंच के बाद बेहद धीमी गति से स्‍कोर बोर्ड को आगे बढ़ाते हुए अपना शतक पूरा किया। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में इशांत कैच आउट हुए। जिसके बाद पूरी टीम जल्‍द ही बिखर गई।

जेसन होल्‍डर ने आखिरी विकेट के रूप में हनुमा विहारी को आउट कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। इसके साथ ही उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

पढ़े:- जसप्रीत बुमराह ने ली करियर की पहली हैट्रिक, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

वेस्‍टइंडीज की बल्‍लेबाजी

एंटीगा टेस्‍ट की तर्ज पर ही वेस्‍टइंडीज की टीम जमैका में भी भारतीय गेंदबाजी क्रम के सामने पूरी तरह पस्‍त नजर आई। महज 22 रन पर ही मेजबान टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने सभी शुरुआत पांच बल्‍लेबाजों को आउट किया।

सबसे पहले सातवें ओवर में जॉन कैंपबेल 2(16) विकेट के पीछे बुमराह की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए। जिसके बाद नौंवे ओवर में उन्‍होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर तीन बल्‍लेबाजों को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

डेरेन ब्रावो चार रन बनाकर बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच दे बैठे। जिसके बाद नए बल्‍लेबाज शामराह ब्रूक्स पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले बुमराह की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए। अगली गेंद पर नए बल्‍लेबाज रोस्‍टन चेस भी एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए।

इसके बाद मोहम्‍मद शमी ने 34 रन बनाकर खेल रहे शिमरोन हेटमेयर को बोल्‍ड किया। 29वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 12वें खिलाड़ी रोहित शर्मा के हाथों जेसन होल्‍डर को कैच आउट कराकर अपने छह विकेट पूरे किए।

Editor's Pick