• Home
  • News
  • India vs West Indies, Day-3: Windies bowled out at 222, India gets 75 run lead

IND vs WI: लंच तक भारत 14/0, कुल बढ़त 89 रन

वेस्‍टइंडीज की टीम लंच से पहले 222 रन पर ऑलआउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 24, 2019, 08:40 PM IST

Published On Aug 24, 2019, 08:40 PM IST

Last UpdatedAug 24, 2019, 08:40 PM IST

indian cricket team facebook page

Indian cricket team Facebook Page

भारत के खिलाफ जारी सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन मेजबान वेस्‍टइंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 75 रन की बढ़त मिली है। लंच से पहले भारत को केवल सात ओवर बल्‍लेबाजी के लिए मिले, जिसमें टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बनाए। मैदान पर मयंक अग्रवाल आठ और केएल राहुल छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

पढ़ें:- KPL 2019: कृष्‍णप्‍पा गौतम 39 गेंद पर जड़ा शतक, साथ ही मैच में झटके 8 विकेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इशान शर्मा ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। इसके अलावा मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट निकाला।

दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक वेस्‍टइंडीज ने सात विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। मैदान पर जेसन होल्‍डर 10 और मिगुएल कमिंस शून्‍य पर थे। तीसरे दिन भी कमिंस अपना खाता नहीं खोल पाए। हालांकि अपनी पारी में उन्‍होंने 45 गेंदों का सामना किया।

पढ़ें:- किंग्स इलेवन पंजाब टीम से बाहर हो सकते हैं रविचंद्रन अश्वि

वहीं, जेसन होल्‍डर ने 65 गेद पर 39 रन की अहम पारी खेली। वो 74वें ओवर में मोहम्‍मद शमी की गेंद पर विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों लपके गए। केमार रोच बिना खाता खोले ही शून्‍य पर आउट हुए। करीब डेढ़ घंटे बल्‍लेबाजी करने के बाद 222 रन पर वेस्‍टइंडीज की टीम ऑलआउट हो गई।

Editor's Pick