- क्रिकेट न्यूज़
- News
- india vs west indies fan shouted i love you rishabh pant priceless reaction
Ind vs WI: फैन ने कहा, 'आई लव यू'- ऋषभ पंत का रिऐक्शन दिल जीत लेगा
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में मैदान पर अपने कई तादाद में इकट्ठा हुई फैंस की भीड़ के साथ ढेर सारी सेल्फी ली। अपने फैंस को खुश करने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया था।
Published On Aug 04, 2022, 12:11 PM IST
Last UpdatedAug 04, 2022, 12:11 PM IST
एकदिवसीय मैचों में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद, भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 के साथ बढ़त हासिल कर ली है। सेंट किट्स में तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम को सात विकेट से हराने के बाद, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने ऑटोग्राफ देकर और सेल्फी क्लिक करके उमड़ी भीड़ को खुश किया। चौथे टी20 में अभी समय है और इस वक्त का भारतीय क्रिकेटर्स ने खूब लुत्फ उठाया।
भारतीय क्रिकेटर्स के लिए फैंस की दीवानगी का यह आलम था कि एक फैन ने “आई लव यू” चिल्लाना शुरू कर दिया, जब पंत बल्ले और टोपी पर ऑटोग्राफ दे रहे थे। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बार-बार प्रशंसक द्वारा चिल्लाए जाने पर, वह एक छोटी-सी मुस्कान बिखेरते नजर आए।
इसी के चलते श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, सूर्यकुमार और पंत ने प्रशंसकों के ऑटोग्राफ अनुरोधों को स्वीकार किया, अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए उन्होंने ऐसा किया। भारत ने तीसरा टी20 मुकाबले को सूर्यकुमार की 44 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी के दम पर आराम से जीत लिया था।