विराट कोहली बोले- मेरे लिए नंबर चार और पांच की जगह काफी लचीली है

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 11, 2019, 07:01 PM IST

Published On Aug 11, 2019, 07:01 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2019, 07:01 PM IST

Virat Kohli AFP

Virat Kohli (File Photo) @ AFP

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली का मानना है कि टी20 और वनडे क्रिकेट में बल्‍लेबाजी के लिए नंबर चार और पांच की जगह काफी लचीली है। नंबर चार पर खेलने वाला खिलाड़ी पांच पर भी खेल सकता है। इसी तरह नंबर पांच के खिलाड़ी को नंबर चार पर खिलाया जा सकता है।

पढ़ें:- श्रेयस अय्यर को लगातार मौके मिलें: गौतम गंभीर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय कप्‍तान ने कहा, “मेरे लिए टॉप तीन और शायद छठे और सातवें नंबर के बल्‍लेबाज की जगह स्‍पेशलिस्‍ट की है। नंबर-पांच और छह की जगह बहस का मुद्दा बना हुआ है। वनडे और टी20 में नंबर-चार और पांच की जगह लचीली है।”

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने वाले विराट कोहली से पूछा गया था कि आज के मैच में नंबर चार पर बल्‍लेबाजी करने के लिए कौन आएगा। विराट ने इसपर घुमा फिरा कर जवाब दिया। पहले उन्‍होंने कहा कि रिषभ पंत नंबर चार पर बल्‍लेबाजी करेंगेेे। फिर कप्‍तान ने कहा कि हमारे पर इस नंबर के लिए श्रेयस अय्यर भी बल्‍लेबाजी के लिए उपलब्‍ध हैं।

पढ़ें:- पहले एशेज मुकाबले में इंग्‍लैंड की हार पर जोस बटलर बाले…

विराट ने कहा, “नंबर-चार और पांच की जगह मेरे लिए काफी लचीली है। नंबर चार का खिलाड़ी पांच और पांचवें नंबर का खिलाड़ी नंबर-चार पर खेल सकता है। परिस्थिति के अनुसार इस नंबर पर खिलाड़ी की अदलाबदली की जा सकती है।”

Editor's Pick