सिर्फ 10 गेंद फेंक पाए डेब्यू कर रहे शार्दुल ठाकुर, लौटे वापस
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद ही शार्दुल मुश्किल में नजर आए और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा।
Published On Oct 12, 2018, 12:11 PM IST
Last UpdatedOct 12, 2018, 12:11 PM IST
Shardul Thakurs @ians
भारत की तरफ से हैदराबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ करियर का पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर सिर्फ 1.4 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद ही शार्दुल मुश्किल में नजर आए और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा।
शुक्रवार सुबह भारतीय युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के लिए यादगार पल लेकर आया। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनको टेस्ट कैप दी और पहली बार भारत तरफ से वह सफेद जर्सी में मैदान पर उतरे। शार्दुल के लिए टेस्ट मैच का आगाज सुखद नहीं रहा और सिर्फ 10 गेंद फेंकने के बाद ही वह ग्रोइंन इंजरी की वजह से मैदान से बाहर आ गए।
पहले ओवर में दिए सिर्फ 1 रन
वेस्टइंडीज की पारी का दूसरा ओवर करने आए शार्दुल ने शुरुआत अच्छी की और पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया। उनकी लगातार चार गेंद पर कोई रन नहीं बना पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने एक रन लिया। ओवर की आखिरी गेंद भी खाली गई और शार्दुल के टेस्ट करियर के पहले ओवर में सिर्फ एक रन ही बना।
10 वीं गेंद पर शार्दुल को हुई इंजरी
दूसरे ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद शार्दुल ठाकुर लंगड़ाते नजर आए। गेंद डालने के बाद शार्दुल परेशानी में दिखे टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट मैदान पर भागे भागे आए। उन्होंने कुछ एक्सरसाइज करवाया लेकिन गेंदबाज की परेशाना कम नहीं हुई। कप्तान विराट कोहली भी पास खड़े होकर पैट्रिक फरहार्ट से बात कर रहे थे।
थोड़ी देर बाद शार्दुल ठाकुर मैदान से बाहर चले गए और लंच तक वह वापस नहीं लौटे। ठाकुर को इससे पहले एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद कूल्हे की चोट के कारण स्वदेश भेज दिया गया था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से वापसी की लेकिन अब उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं।