कार्लोस ब्रेथवेट बाले- भारत के खिलाफ हार हजम कर पाना नहीं है आसान

लखनऊ टी-20 में भारत ने वेस्‍टइंडीज को 71 रनों से दी मात।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 07, 2018, 12:32 AM IST

Published On Nov 07, 2018, 12:32 AM IST

Last UpdatedNov 07, 2018, 12:32 AM IST

Rohit Sharma kuldeep yadav @ AFP

Rohit Sharma with kuldeep yadav @ AFP

लखनऊ टी-20 में कप्‍तान रोहित शर्मा के शतक की मदद से भारत ने मेहमान वेस्‍टइंडीज पर 71 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्‍जा जमा लिया है।

हार के बाद वेस्‍टइंडीज की टी-20 टीम के कप्‍तान कर्लोस ब्रेथवेट ने कहा, “हमने पिछले मैच में अच्‍छी फील्डिंग की थी, लेकिन आज हम इस डिपार्ट्मेंट में फेल हो गए। इतने बड़े लक्ष्‍य को बनाने के दौरान हमेशा ही बल्‍लेबाजों पर प्रेशर रहता है। हार को हजम कर पाना हमारे लिए इतना आसान नहीं है, लेकिन हमें फिर भी सकारात्‍मक सोच के साथ सीरीज के आखिरी मैच में उतरना होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कार्लोस बेथवेट ने कहा, “शुरुआती ओवरों में भारत ने बिना विकेट गंवाए अच्‍छी बल्‍लेबाजी की। हम भारत को 170-180 के स्‍कोर तक रोकना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमारे बल्‍लेबाज लगातार हमें निराश कर रहे हैं। हमारे पास युवा खिलाड़ियों का एक समूह है। ऐसे में हमें उनके द्वारा सीरीज के दौरान किए गए छोटे-छोटे अच्‍छे योगदान को सराहना ही होगा।”

वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान ने कहा, “हमें अब भी अपने सबसे अच्‍छे सलामी बल्‍लेबाजों की तलाश है। हमें पहले दो मैचों के दौरान अच्‍छी शुरुआत नहीं मिल पाई। सबसे अच्‍छे बल्‍लेबाजी क्रम को चुन पाना हमारे लिए काफी मुश्किल साबित हुआ, लेकिन हम अब भी इसकी तलाश कर रहे हैं। हमें अपने सबसे अच्‍छे निर्णय लेने होंगे। मैंने खुद भी बल्‍लेबाजी के दौरान अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है। उम्‍मीद करते हैं कि तीसरे टी-20 मैच में हम अच्‍छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेंगे।”

Editor's Pick