Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 14, 2018 5:32 PM IST

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय टीम ने 10 विकेट से हैदराबाद टेस्ट जीत लिया। 72 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए शॉ (33) और राहुल (33) ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी बनाकर 16.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया।
पारी रिपोर्ट
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज टीम की दूसरी पारी 127 रनों पर सिमट गई। उमेश यादव के शानदार चार विकेट हॉल की मदद से भारतीय टीम ने विंडीज टीम को केवल 71 रनों की बढ़त पर रोका। मेहमान टीम ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 72 रनों का लक्ष्य रखा।
दूसरा सेशन पूरी तरह भारत के पक्ष में रहा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी उतरी विंडीज टीम ने चाय तक 76 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं। टीम के कप्तान जेसन होल्डर सुनील एम्ब्रिस के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। भारतीय टीम को दूसरे सेशन में बढ़त तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिलाई। यादव ने 9 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके।
वेस्टइंडीज को सातवां झटका रविंद्र जडेजा ने दिया। जडेजा ने 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान जेसन होल्डर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। अपने अगले ओवर में जडेजा ने सुनील एम्ब्रिस को एलबीडब्लयू आउट किया। 46वें ओवर में अश्विन ने वॉरिकन को आउट कर वेस्टइंडीज को नौवां झटका दिया। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर शेनन गेब्रियल को आउट कर उमेश यादव ने विंडीज पारी 127 रनों पर समेट दिया।
टी तक का खेल
हैदराबाद टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने पहला विकेट जल्दी खो दिया। यादव ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेथवेट को पंत के हाथों कैच आउट कराया। वहीं तीसरे ही ओवर में रविचंद्रन की तीसरी गेंद पर स्लिप पर रहाणे ने कीरोन पॉवेल का बेहतरीन कैच पकड़ा। विंडीज टीम ने 6 रन पर दो विकेट खो दिए।
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। शिमरोन हेटमीर ने आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर बैकवर्ड प्वाइंट की ओर चली गई, जहां पुजारा ने एक आसान सा कैच पकड़ा।
अगले ही ओवर में अटैक में आए रविंद्र जडेजा ने 28 रन बनाकर खेल रहे सेट बल्लेबाज शाई होप को स्लिप पर रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। वेस्टइंडीज ने 45 रन पर 4 विकेट खो दिए।
25वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने विंडीज टीम के शतकवीर रोस्टन चेज को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। चेज ने आउटसाइड से बाहर की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर स्टंप पर जा लगी।
27वें ओवर की पहली गेंद पर शेन डॉवरिच को शून्य पर बोल्ड कर उमेश यादव हैट्रिक गेंद पर पहुंच गए। हालांकि वो अगली गेंद पर जेसन होल्डर को आउट नहीं कर पाए और हैट्रिक लेने का दूसरा मौका गंवा दिया।
टीम इंडिया की पारी रिपोर्ट
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 367 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 56 रनों की बढ़त हासिल की। पहली बारी में भारत की ओर से एक भी शतक नहीं लगा, हालाकिं रिषभ पंत (92), अजिंक्य रहाणे (80) और पृथ्वी शॉ (70) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने आगे से गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए पांच विकेट हॉल झटका। साथ ही शेनन गेब्रियल ने 3 और जोमेल वॉरिकन ने 2 विकेट लिए।
लंच तक का खेल
तीसरे दिन के खेल में तीसरे ही ओवर में भारत ने अपना पांचवां विकेट खो दिया। जेसन होल्डर की पहली गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में रहाणे गेंद सीधा फील्डर के हाथ में दे बैठे। अगली गेंद पर नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा भी होल्डर के शिकार बने। कप्तान होल्डर ने तीसरे दिन के पहले सेशन में विंडीज को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका शेनन गेब्रियल ने दिया। गेब्रियल ने 87वें ओवर की तीसरी गेंद पर 92 पर खेल रहे पंत को हेटमीर के हाथों कैच आउट कराया। 322 पर सात विकेट खोने के बाद टीम इंडिया ने कुलदीप यादव और फिर उमेश यादव के विकेट कम अंतर में खो दिए। 339 पर 9 विकेट गिरने के बाद चोटिल शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने उतरे।
ठाकुर के साथ मिलकर अश्विन ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम इंडिया की बढ़त को 50 के पार पहुंचाया। 104 ओवर के बाद केवल एक विकेट बचा होने की वजह से लंच ब्रेक को आधे घंटे के लिए आगे बढ़ा दिया गया। अश्विन और ठाकुर ने मिलकर आखिरी विकेट के लिए 28 रन जोड़े और भारत को 56 रनों की बढ़त दिलाई।106वें ओवर में शेनन गेब्रियल की गेंद पर अश्विन के बोल्ड होने के साथ ही भारतीय पारी 367 पर सिमट गई। इसी के साथ लंच ब्रेक का ऐलान कर दिया गया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
