- Home
- News
- India vs west indies its a good feeling because the last time i got a hundred in india we lost the gamesays shimron hetmyer 3879061
'इस समय मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि पिछली बार जब मैंने शतक लगाया था तब हम हार गए थे'
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था
Published On Dec 15, 2019, 10:45 PM IST
Last UpdatedDec 15, 2019, 10:45 PM IST
India vs West Indies 1 st ODI: भारत के खिलाफ चेन्नई में अपने वनडे करियर की श्रेष्ठ पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (Shimron Hetmyer) का कहना है कि उनके लिए ये मैच विनिंग पारी बेहद अहम है.
हेटमेयर और शाई होप के शतकों के दम पर जीता विंडीज, भारत को 8 विकेट से हराया
हेटमेयर ने 106 गेंदों पर 139 रन की पारी खेली. विंडीज ने पहले वनडे को 8 विकेट से अपने नाम कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 22 साल के हेटमेयर ने शाई होप (नाबाद 102) के साथ मिलकर दूसरे विकेट पर 218 रन की साझेदारी की.
हेटमेयर को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए. जीत के बाद हेटमेयर ने कहा, ‘ मुझे नहीं पता कि ये पावर कहां से आया. मैं बस गेंद को हिट करने की कोशिश कर रहा था. ये शतक मेरे लिए काफी मायने रखता है. इससे पहले मैंने जो शतकीय पारी खेली थी वो साल के शुरुआत में आई थी और अब मैंने साल के अंत में शतक लगाया है.’
IPL Auction 2020: इन 3 विदेशी खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे ऊंची बोली
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 287 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से रिषभ पंत ने 71 जबकि श्रेयस अय्यर ने 70 रन की पारी खेली.
बकौल हेटमेयर, ‘ इस समय मैं बहुत खुश हूं और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है क्योंकि पिछली बार जब मैंने भारत में शतक लगाया था तब हम मैच हार गए थे.’ सीरीज का दूसरा वनडे 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.