हाउस फुल रहेगा तिरुवनंतपुरम वनडे, अबतक बिके इतने टिकट !

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 30, 2018, 09:11 PM IST

Published On Oct 30, 2018, 09:11 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2018, 09:11 PM IST

Thiruvananthapuram's Green Field Stadium © Wikimedia Commons

Thiruvananthapuram's Green Field Stadium © Wikimedia Commons

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है। टेस्‍ट सीरीज गंवा चुकी मेहमान टीम चाहेगी वो कम से कम वनडे सीरीज को बराबरी पर खत्‍म करे। ऐसा करने के लिए उन्‍हें आखिरी वनडे मुकाबला जीतना होगा।

टीम इंडिया इस मैच के लिए मंगलवार को तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। मैच से दो दिन पहले केरला क्रिकेट संघ (केसीए) का कहना है कि 45 हजार की क्षमता वाले स्‍टेडियम के करीब 30 हजार टिकट बिक चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बताया गया कि पांचवें वनडे के टिकट से संघ अबतक तीन करोड़ रुपए इकट्ठा कर चुका है। उन्‍हें विश्‍वास है कि मैच से पहले बाकी बचे टिकट भी बिक जाएंगे। इस मैच के लिए केरला क्रिकेट संघ (केसीए) ने छोत्रों के लिए 50 प्रतिशत कम दामों पर टिकट उपलब्‍ध कराए थे।

केसीए के अधिकारी ने कहा, “करीब 30,000 टिकट बिक गए हैं और हमें पूरा भरोसा है कि शेष दो दिनों में बाकी टिकट भी बिक जाएगा। छात्रों को अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है और 1000 रुपए की टिकट उन्हें 500 रुपए में मिल जाएगी।”

सीरीज के शुरुआती चार मैचों में अबतक विराट कोहली 3, रोहित शर्मा 2 और अंबाती रायडू 1 शतक लगा चुके हैं। वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान जेसन होल्‍डर का कहना है कि पांचवे वनडे को जीतने के लिए हमें आगे बढ़कर जोखिम भरे निर्णय लेने होंगे। रोहित को पहले 10 ओवरों में ही आउट नहीं किया गया तो वो मैच में काफी घातक साबित हो सकते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Editor's Pick