- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs west indies: Kieron Pollard, Nicholas pooran guide west Indies to 315/5
IND vs WI: पोलार्ड-पूरन की बड़ी पारियों से वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 316 रन का लक्ष्य
अंतिम 10 ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने करीब 12 की औसत से 117 रन ठोक दिए
Published On Dec 22, 2019, 05:34 PM IST
Last UpdatedDec 22, 2019, 05:34 PM IST
कटक वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने निकोलस पूरन 89(64) और कप्तान कीरोन पोलार्ड 74*(51) की बड़ी पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 316/5 रन बनाए. बेहद धीमी शुरुआत के बाद पूरन और पोलार्ड ने पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी बनाकर टीम को संभाला और स्कोर को 300 के पार पहुंचाया. अंतिम 10 ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने करीब 12 की औसत से 117 रन ठोक दिए.
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने बेहद धीमी, लेकिन सधी हुई शुरुआत की. इविन लुइस और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े. लुइस ने 50 गेंद पर 21 रन की बेहद धीमी पारी खेली. 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने लुइस को नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट करवाया.
पढ़ें:- BBL: क्रिस लिन ने बल्ले से मचाई तबाही, 11 छक्के ठोक बना डाला ये बड़ा स्कोर
इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज शाई होप 50 गेंद पर 42 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी का शिकार बने. शमी ने उन्हें 20वें ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया. 25 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 94/2 था.
कटक वनडे में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए शिमरोन हेटमायर की जगह रोस्टन चेज को भेजा. हेटमायर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए. चेज 48 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए जबकि हेटमायर ने 33 गेंद पर 37 रन बनाए. नवदीप सैनी ने चेज को 30वें ओवर में बोल्ड किया. इसके बाद 32वें ओवर में सैनी ने हेटमायर को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट करवाया.
पढ़ें:- IND vs WI, 3rd ODI: नवदीप सैनी को मिला बड़ा ब्रेक, कटक में करेंगे वनडे डेब्यू
144 रन पर चार विकेट खोने के बाद कप्तान पोलार्ड ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी बनाई. शुरुआत में दोनों बेहद धीमी गति से खेलते दिखे, लेकिन अंतिम 10 ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने बड़े शॉट लगाकर रनों और गेंद के बीच के अंतर की भरपाई कर दी.