- Home
- News
- India vs West Indies live cricket score and updates in Hindi, IND vs WI Match 34 live score Old Trafford Cricket Ground, Manchester
विश्व कप : भारत की विंडीज पर बड़ी जीत, 125 रन से हराया
टीम इंडिया आज विश्व कप 2019 के 34वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है।
Published On Jun 27, 2019, 04:59 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2019, 04:59 PM IST
नमस्कार, क्रिकेटकंट्री हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम आपको भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप के 34वें मैच के लाइव अपडेट देंगे।
Live Cricket Score | Live Score | India opt to bat| IND 268/7 (50) vs WI| WI 143/10 (34.2) vs IND
भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस करीबन 2 बजकर 30 मिनट पर होगा।
आज के मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और विंडीज कप्तान जेसन होल्डर के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि कोहली इस विश्व कप में अब तक एक भी शतक नहीं लग पाएं हैं लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली आखिरी छह वनडे पारियों में कोहली ने चार शतक जड़े हैं। जबकि होल्डर ने वनडे में तीन बार कोहली को आउट किया है। देखना होगा कि आज के मैच में दोनों में से किस खिलाड़ी की जीत होगी।
भारत-वेस्टइंडीज मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत-विंडीज मैच में दूसरा कड़ा मुकाबला विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय गेंदबाजों के बीच देखने को मिलेगा। 10,000 से ज्यादा वनडे रन बना चुके गेल के पास दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका है। गेल इस रिकॉर्ड से 59 रन दूर हैं। अगर भुवनेश्वर कुमार आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हैं तो गेल के खिलाफ उनकी गेंदबाजी योजना देखना दिलचस्प होगा।