- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs West Indies: Mumbai unlikely to host fourth ODI
भारत-वेस्टइंडीज मुंबई वनडे पर मंडराया खतरा, जानिए क्या है वजह
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के चौथे वनडे की मेजबानी से हाथ पीछे खींच सकता है।
Published On Oct 09, 2018, 09:55 AM IST
Last UpdatedOct 09, 2018, 09:55 AM IST
India vs westindies@IANS
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 29 अक्टूबर को मुंबई में खेले जाने वाले चौथे वनडे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के चौथे वनडे की मेजबानी से हाथ पीछे खींच सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पैसों की कमी की वजह से मैच कराने में असमर्थ है। विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान भी बैंगलुरू में होटल बिल चुकाने में एसोसिएशन को शर्मिंदा होना पड़ा था। उन्हें बीसीसीआई से होटल बिल को बेल आउट कराने की गुजारिश करनी पड़ी थी।
एमसीए जल्दी ही बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी से मुलाकात कर इस बात को रखने वाली है कि उनके पास कोई आधिकारिक व्यक्ति नहीं जो भुगतान की जाने वाली राशि को हस्ताक्षर कर अनुमति दे सके।
मुंबई हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गोखले को एमसीए का प्रशासक नियुक्त किया था जिनका कार्यकाल 15 सितंबर को खत्म हो गया। गोखले का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया और सीओए ने सीईओ सीएस नाईक को उनकी जगह पूरे अधिकार दिए हैं लेकिन वो हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं रखते हैं। लिहाजा टीम के खिलाड़ी और बाकी काम के लिए पैसे के भुगतान में परेशानी आ रही है।
”एमसीए के पास कोई जिसके बाद बिल पास करने के लिए हस्ताक्षर का अधिकार हो। ऐसे में भुगतान कौन करेगा ? भेंडर्स की नियुक्ति कौन करेगा ? पूरे खेल का आयोजन कौन करेगा ? हमारे लिए इंटरनेशनल मैच कराना बेहद मुश्किल होगा। हम ये सारी बातें बीसीसीआई के सामने रखेंगे आगे सबकुछ उनपर निर्भर करेगा।” सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बताया।