• Home
  • News
  • India vs West Indies: Oshane Thomas concedes most run for west Indies in Debut match

गुवाहाटी टेस्‍ट में डेब्‍यूटेंट ओ. थॉमस अपने नाम कर बैठे ये अनचाहा रिकॉर्ड

भारत ने मेहमान वेस्‍टइंडीज को गुवाहाटी वनडे में आठ विकेट से मात दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 21, 2018, 10:14 PM IST

Published On Oct 21, 2018, 10:14 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2018, 10:14 PM IST

Oshane Thomas IANS

Oshane Thomas © IANS

गुवाहाटी की पिच बल्‍लेबाजों के लिए स्‍वर्ग साबित हुई। दोनों टीमों से मिलाकर मैच में 654 रन बनाए। वेस्‍टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमेयर 106(78) की शतकीय पारी खेली तो भारत की तरफ से रोहित शर्मा 152(117) और विराट कोहली 140(107) ने शतक जड़ा।

वेस्‍टइंडीज की तरफ से इस मैच में ओ. थॉमस ने अपना डेब्‍यू किया। अपने करियर के पहले ही मैच में थौमस ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड कर लिया। उन्‍होंने नौ ओवर गेंदबाजी की जिसमें 9.22 की इकनॉमी से 83 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्‍हें केवल एक सफलता मिली। इसके साथ ही थॉमस अपने डेब्‍यू मैच में वेस्‍टइंडीज की तरफ से सबसे ज्‍यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले पिछले साल के. विलियम्‍स ने भारत के खिलाफ मैच में ही गेंदबाजी के दौरान 69 रन लुटाए थे। साल 1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्‍टइंडीज के एम. डिलोन ने अपने डेब्‍यू मैच में 68 रन लुटाए थे। ये रिकॉर्ड तीसरे स्‍थान पर है।

भारतीय टीम की तरफ से युजवेंद्र चहल ने वेस्‍टइंडीज के तीन विकेट निकाले। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और मोहम्‍मद शमी को दो-दो विकेट मिले। टेस्‍ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद वेस्‍टइंडीज को उम्‍मीद थी कि वो कम से कम वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, लेकिन विराट और रोहित की बड़ी पारियों वेस्‍टइंडीज का वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने का सपना अधूरा रह गया।

Editor's Pick