T20 में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जड़ा चौथा शतक

लखनऊ वनडे में रोहित शर्मा ने 61 गेंद पर 111 रनों की पारी खेली।

Edited By : Sandeep Gupta |Nov 06, 2018, 08:43 PM IST

Published On Nov 06, 2018, 08:43 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2018, 08:43 PM IST

Rohit Sharma AFP

Rohit Sharma (File Photo) © AFP

लखनऊ टी-20 में रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस शतक के साथ ही अब टी-20 में रोहित ने कुल चार शतक बना लिए हैं। वो टी-20 में सबसे ज्‍यादा शतक बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा और न्‍यूजीलैंड के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज कॉलिन मुनरो ने टी-20 क्रिकेट में 3-3 शतक लगाए थे। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के साथ ही रोहित शर्मा टी-20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्‍होंने बतौर कप्‍तान टी-20 में दो शतक लगाए हैं।रोहित शर्मा के बाद टी-20 में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में केल राहुल दूसरे भारतीय हैं। उन्‍होंने इस फॉर्मेट में कुल दो शतक लगाए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित शर्मा ने मैच में 61 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्‍होंने आठ चौके और सात छक्‍के लगाए। रोहित ने 181.97 की औसत से रन बनाए। मैच में वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी करने का मौका दिया था। मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।

रोहित शर्मा के शतक

पहला शतक: रोहित शर्मा ने अपना पहला टी-20 शतक साल 2015 में धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। इस मैच में उन्‍होंने 106 रनों की पारी खेली थी।

दूसरा शतक: 2017 में इंदौर के स्‍टेडियम में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंद पर 118 रनों की पारी खेली थी।

तीसरा शतक: इसी साल इंग्‍लैंड दौरे के दौरान भी रोहित के बल्‍ले से शतक निकला था। उन्‍होंने टी-20 मैच में 56 गेंद पर 100 रन की पारी खेली।

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर

रोहित शर्मा ने इस मैच में शतक के साथ ही टी-20 में अब अपने 2,203 रन पूरे कर लिए हैं। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वो मार्टिन गुप्टिल(2,271) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के बाद तीसरे स्‍थान पर पाकिस्‍तान के शोएब मलिक(2,190) और चौथे स्‍थान पर न्‍यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्‍कुलम (2,140) और पांचवे स्‍थान पर विराट कोहली (2,120) हैं।

टी-20 में सबसे ज्‍यादा अर्धशतक

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा अर्धशतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के ही नाम है। उन्‍होंने टी-20 में कुल 19 अर्धशतक लगाए हैं। जिसके बाद विराट कोहली 18 अर्धशतक के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं। मार्टिन गुप्टिल ने 16 तो क्रिस गेल और ब्रेंडन मुक्‍कुलम ने 15-15 अर्धशतक बनाए हैं।

टी-20 में छक्‍कों के मामले में ब्रेंडन मैक्‍कुलम को पछाड़ा

लखनऊ टी-20 में रोहित शर्मा ने अपनी पारी में सात छक्‍के लगाए। इसके साथ ही अब रोहित शर्मा के अंतरराष्‍ट्रीय टी-20 क्रिकेट में कुल 92 छक्‍के हो गए हैं। उन्‍होंने टी-20 में 91 छक्‍के लगा चुके मैक्‍कुलम को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्‍ट में 103 छक्‍कों के साथ क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल संयुक्‍त रूप से पहले स्‍थान पर हैं।

 

Editor's Pick