152 रन की पारी खेल रोहित ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड

गुवाहाटी वनडे में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से मात दी।

Edited By : Sandeep Gupta |Oct 21, 2018, 09:30 PM IST

Published On Oct 21, 2018, 09:30 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2018, 09:30 PM IST

Rohit Sharma © Getty Images

Rohit Sharma (File Photo) © Getty Images

गुवाहाटी वनडे में भारतीय टीम ने मेहमान वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से हराकर वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। पहले बल्‍लेबाजी के दौरान वेस्‍टइंडीज ने शिमरोन हेटमेयर 106(78) की शतकीय पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 322/8 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 117 गेंद पर नाबाद  152 रन तो कप्‍तान विराट कोहली ने 107 गेंद पर 140 रन बनाए। भारत ने 43वें ओवर में ही मैच जीत लिया।

टूटा सचिन का रिकॉर्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच में रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने इस मैच में छठी बार 150 रन बनाने का कारनामा किया। ऐसा कर उन्‍होंने मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सचिन वनडे क्रिकेट में पांच बार 150 या इससे अधिक रन बना चुके हैं। इस फेहरिस्‍त में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला और ऑस्‍ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर तीसरे पायदान पर हैं। इन सभी ने चार बार ये कारनामा किया है।

छक्‍कों के मामले में सौरव का रिकॉर्ड तोड़ा

152 रनों की अपनी पारी में रोहित शर्मा ने 15 चौके और आठ छक्‍के लगाए। रोहित ने छक्‍कों के मामले में भी एक नया कीर्तिमान बनाया। आठ छक्‍कों के साथ रोहित के वनडे क्रिकेट में अब कुल 194 छक्‍के हो गए हैं। उन्‍होंने सौरव गांगुली के 189 छक्‍कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 195 छक्‍के लगाए थे। रोहित उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक छक्‍के से पीछे हैं। वनडे में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्‍यादा छक्‍के महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए हैं। धोनी के नाम वनडे में 210 छक्‍के हैं।

Editor's Pick