राजकोट टेस्ट: पृथ्वी करेंगे डेब्यू, वेस्टइंडीज कड़ी चुनौती देने को तैयार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 04, 2018, 12:31 AM IST

Published On Oct 04, 2018, 12:31 AM IST

Last UpdatedOct 04, 2018, 12:31 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।

भारत ने इस मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई है। वह लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आएंगे। मंयक अग्रवाल अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक पांड्या टीम में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते थे लेकिन वह इस समय चोटिल हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन तीन तेज गेंदबाजों- उमेश यादव, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को अंतिम-11 में शामिल कर सकता है।

वहीं अगर टीम प्रबंधन तीन स्पिनरों के साथ जाता है तो ठाकुर बाहर बैठ सकते हैं और रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव मैदान पर उतर सकते हैं।

विंडीज के लिए भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज आसान नहीं होने वाली है। टीम की बल्लेबाजी क्रैग ब्रैथवेट के जिम्मे है जो इस टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। प्रैक्टिस मैच में सुनील एम्ब्रीस ने शानदार पारी खेली थी। उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इन दोनों के अलावा शेमरन हाटमेयर और शेन डॉवरिच के जिम्मे भी काफी कुछ निर्भर करेगा। तेज गेंदबाजी में मेहमान टीम को केमार रोच के रूप में एक झटका लगा है। कप्तान जेसन होल्डर को गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करनी होगी। होल्डर किस संयोजन के साथ उतरते हैं यह देखना होगा।

उनके पास चेस और देवेंद्र विशू के रूप में दो स्पिनर हैं। होल्डर के साथ शेनन गेब्रिएल का खेलना तय है। तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर होल्डर जोमेल वारिकान को मौका दे सकते हैं। शेरमन लुइस को पदार्पण का मौका भी मिल सकता है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दूल ठाकुर।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रीस, देवेंद्र बिशू, क्रैग ब्रैथवेट, रोस्टन चेस, शॉन डॉवरिच, शेनन गैब्रिएल, जाहमर हेमिल्टन, शिमरोन हेटमायेर, शाई होप, शेमरन लुइस, कीमो पॉल, केरन पावेल, जोमेल वारिकन।

Editor's Pick