लखनऊ T20: 43 रन की पारी खेल शिखर धवन इस विशेष क्‍लब में हुए शामिल

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच लखनऊ में सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 06, 2018, 08:20 PM IST

Published On Nov 06, 2018, 08:20 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2018, 08:20 PM IST

Shikhar Dhawan Getty Image

Shikhar Dhawan (File Photo) © Getty Image

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच लखनऊ में सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्‍लेबाजी के दौरान भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इस मैच में शिखर धवन ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। धवन ने टी-20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं।

इस सीरीज से पहले शिखर धवन का टी-20 क्रिकेट में स्‍कोर 977 रन था। ईडन गार्डन्‍स में धवन ने महज तीन रन बनाए। जिसके बाद उन्‍हें एक हजार रन तक पहुंचने के लिए 20 रनों की जरूरत रह गई थी। लखनऊ में धवन 41 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। फैबियन एलन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्‍कर में वो बाउंड्री पर कैच आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन पूरे करने वालों की सूची में शिखर धवन 53वें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल टी-20 में 2,271 रन बना चुके हैं। वो इस फेहरिस्‍त में सबसे उपर हैं। गुप्टिल ने 75 मैचों में 14 अर्धशतक और दो शतकों की मदद से ये कारनामा किया।

Editor's Pick