• Home
  • News
  • India-vs-West-Indies-Shimron-Hetmyer-surpasses-Chris-Gayle-on-the-list-of-most-sixes-by-an-West-Indian-in-ODI-series-in-India

वेस्‍टइंडीज को मिला नया ' सिक्‍सर किंग', क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

मौजूदा वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शिमरोन हेटमेयर कुल 237 रन बना चुके हैं।

Edited By : Kamlesh Rai |Oct 27, 2018, 08:02 PM IST

Published On Oct 27, 2018, 08:02 PM IST

Last UpdatedOct 27, 2018, 08:02 PM IST

Shimron-Hetmyer (IANS Photo)

वेस्‍टइंडीज के बेहद प्रतिभावान बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमेयर के लिए भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज अब तक शानदार रही है। हेटमेयर इस सीरीज में 3 वनडे खेल कुल 237 रन बना चुके हैं।

पुणे में जारी सीरीज के तीसरे वनडे में हेटमेयर ने 21 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 3 छक्‍के लगाए। हेटमेयर भारत के खिलाफ भारत में वनडे सीरीज में सबसे अधिक छक्‍के लगाने वाले विंडीज के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर किसी वनडे सीरीज में सबसे अधिक छक्‍के लगाने के मामले में हेटमेयर ने विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज क्रिस गेल  को भी पीछे छोड़ दिया है। हेटमेयर अब तक इस सीरीज के तीन वनडे में 16 छक्‍के लगा चुके हैं।

इससे पहले गेल ने 2002/03 सीरीज के दौरान 13 छक्‍के लगाए थे। ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने भी 2011/12 में भारत में 13 छक्‍के लगाए थे। मौजूदा सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में हेटमेयर तीसरे नंबर पर हैं।

विशाखापत्‍तनम वनडे में खेली थी 94 रन की पारी

21 साल के हेटमेयर ने विशाखापत्‍तन में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में 94 रन की पारी खेली थी। उन्‍होंने 64 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्‍के लगाए थे। गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में हेटमेयर ने 78 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 6 छक्‍के लगाए थे।

अंडर-19 विश्‍व विजेता टीम के कप्‍तान रह चुके हैं हेटमेयर

शिमरोन हेटमेयर के नेतृत्‍व में वेस्‍टइंडीज की टीम वर्ष 2016 में अंडर-19 विश्‍व कप जीत चुकी है। खिताबी मुकाबले में विंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया था।

Editors Pick