- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs West Indies: team India’s probable playing XI for 1st T20 against West Indies
कोलकाता में कोहली-धोनी के बिना विंडीज के खिलाफ उतरेगा भारत
इस सीरीज के लिए भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली के आराम दिया गया है।
Published On Nov 04, 2018, 12:21 PM IST
Last UpdatedNov 04, 2018, 12:21 PM IST
indian cricket team @ians
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली के आराम दिया गया है। ऐसे में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने हाल ही में एशिया कप पर कब्जा जमाया था।
बल्लेबाजी में रोहित के अलावा शिखर धवन, लोकेश राहुल को अहम रोल निभाना होगा। धवन का कप्तान के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर आना तय माना जा रहा है। तीसरे नंबर पर कोहली की अनुपस्थिति में राहुल को मौका मिला है। मध्यक्रम में रोहित ने मनीष, पांडे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत को चुना है।
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर काफी कुछ निर्भर करेगा। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खलील अहमद को अंतिम-12 में जगह मिली है। वह मैच के दिन टी-20 में डेब्यू कर सकते हैं। क्रूणाल पांड्या के रूप में उनके पास एक हरफनमौला खिलाड़ी का अच्छा विकल्प है। वहीं स्पिन में रोहित के पास कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल के विकल्प हैं। क्रूणाल भी बाएं हाथ के स्पिनर हैं। ऐसे में देखना होगा कि रोहित किन्हें मौका देते हैं।
वहीं विंडीज के पास कीरन पोलार्ड, कप्तान कार्लोस ब्राथवेट के अलावा उसके पास शिमरोन हेटमायेर हैं जिन्होंने वनडे में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। इनके अलावा रौवमन पावेल, दिनेश रामदीन भी टीम को मजबूती देंगे। ब्राथवेट बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी टीम के अहम हथियार हैं। इसमें उनके साथ कीमो पॉल भी हैं।
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।
वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, इविन लुइस, ओबेड मैक्कोय, एशले नर्स, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शाई होप, शेरफेन रथरफोर्ड, ओशाने थॉमस।