- Home
- News
- India vs West Indies: This is how Indian players are working on their fitness in the caribbean country
वेस्टइंडीज में खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है टीम इंडिया
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और आखिरी वनडे जमैका में खेलना है।
Published On Jul 04, 2017, 11:00 PM IST
Last UpdatedJul 04, 2017, 11:00 PM IST

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और 6 जुलाई को खेलने जाने वाले पांचवें वनडे की तैयारी कर रही है। अगर टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालें तो लगभग सभी खिलाड़ी पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। जाहिर है कि इतने लंबे समय तक लगातार क्रिकेट खेलने के लिए फिट रहना काफी जरूरी है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह टीम इंडिया वेस्टइंडीज में अपनी फिटनेस पर काम कर रही है। टीम इंडिया के एक सदस्य ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में ये कहा कि, “खेलना हो या ना हो लेकिन सभी खिलाड़ियों को हर रोज नियमित अभ्यास करना होता है।”
वेस्टइंडीज में आने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जल्दी सोने की आदत हो गई है। कोहली 9 और 9:30 के बीच सोने के लिए चले जाते हैं। शायद यह बदलाव कैरेबियन स्थितियों की वजह से आया है। वहीं अगर खाने की बात करें तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों की डायट में कोई भी कैलोरी युक्त भोजन शामिल नहीं है। टीम इंडिया के दोनों तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी सपोर्ट स्टाफ के साथ एंटीगुआ में टीम के होटल के पास स्थित एक भारतीय रेस्त्ररां में खाने के लिए गए थे। जहां स्टाफ सदस्य ड्रिंक्स और कैलोरी युक्त खाना खा रहे थे, भुवी और शमी ने केवल दाल चावल खाया। [ये भी पढ़ें: एक हजार रन बनाने वाले प्रणव धनावड़े की छात्रवृत्ति जारी रहेगी]
एक सदस्य के मुताबिक टीम इंडिया का कोई भी सदस्य चावल या रोटी नहीं खाता क्योंकि ये उनकी फिटनेस के लिए सही नहीं है। अजिंक्य रहाणे का भी कहना है कि, “टीम काफी अनुशासनात्मक है। हमे अपने खाने और सोने की आदतों के बारे में सोचना पड़ता है। आईपीएल के दौरान मुझे समय नहीं मिला था लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैने काफी अभ्यास किया और वह इस दौरे पर काफी काम आ रहा है।” [ये भी पढ़ें: इंडोर क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगे जेसी राइडर]
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का भी मानना है कि फिटनेस खिलाड़ियों के लिए काफी जरूरी है, चाहे वह मैच खेल रहे हों या नहीं। कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा, “एक क्रिकेटर का दिमाग हमेशा यही चाहता है कि वह सभी प्रारूप खेल सके। अगर आपको तीनों प्रारूप खेलने हैं तो आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा।”