वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी पहने दिखे युवराज सिंह

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 105 रनों से जीत लिया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 26, 2017, 01:39 PM IST

Published On Jun 26, 2017, 01:39 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2017, 01:39 PM IST

युवराज सिंह © Getty Images
युवराज सिंह © Getty Images

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऐसी गलती कर बैठे कि उन्हें फैंस के ट्रोल का शिकार होना पड़ा। दरअसल युवराज चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने चले गए। जिसके बाद ट्विटर पर उनका खूब मजाक उड़ा। युवराज 35वें ओवर में हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। हालांकि यह पहला वाकया नहीं है जब कोई खिलाड़ी गलत जर्सी पहनकर मैदान पर आ गया हो। इससे पहले भी कई वाकये हुए हैं जहां खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी के नाम वाली जर्सी तक पहनकर मैदान पर आए हैं।

युवराज इस मैच में केवल 14 रन बनाकर वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए। युवराज चैंपियंस ट्रॉफी से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ पहले लीग मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था लेकिन उसे बाद से उनका बल्ला खामोश है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विश्व के बेहतरीन फील्डर्स में से एक युवी मैदान पर काफी सुस्त नजर आए। युवराज ने हाल ही में भारत के लिए अपने 300 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच पूरे किए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। [ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज में अपने ‘भाई’ से मिले महेंद्र सिंह धोनी]

युवराज के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया ने ये मैच 105 रनों से जीत लिया। जिसका श्रेय अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव को जाता है। रहाणे ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए शाानदार शतक जड़ा, वहीं अपना पहला वनडे मैच खेल रहे कुलदीप ने तीन विकेट झटके। गौरतलब है कि कुलदीप को वनडे कैप युवराज ने ही दी थी।

Editor's Pick