add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

केएल राहुल को छोड़कर भारत के सभी बल्लेबाज फ्लॉप, टीम इंडिया की 36 रन से हार 

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा था, भारतीय टीम 132 रन ही बना सकी. केएल राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 13, 2022 3:47 PM IST

टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वॉर्मअप मैच में हार का सामना करना पड़ा है. गुरूवार को खेले गए मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 36 रन से हरा दिया. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा था, भारतीय टीम 132 रन ही बना सकी. केएल राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. भारत ने पहले वॉर्मअप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाए. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके. अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली. हार्दिक पांड्या, हर्षल पटेल, दीपक हूडा और अक्षर पटेल को कोई सफलता नहीं मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. केएल राहुल ने 55 गेंद में 74 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऋषभ पंत नौ रन (11 गेंद), दीपक हुड्डा छह रन (09 गेंद) हार्दिक पांड्या 17 रन (09 गेंद) अक्षर पटेल दो रन (07 गेंद) और दिनेश कार्तिक  10 रन (14 गेंद) बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल और आर. अश्विन ने भी दो-दो रन का योगदान दिया.

भारतीय टीम ने इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव और युजवेंद्र चहल को आराम दिया था. टीम की कमान केएल राहुल संभाल रहे थे. भारतीय टीम अब अपना अगला वॉर्मअप मुकाबला 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.