IND VS ZIM Pitch Report: पहले टी20 बल्लेबाज या गेंदबाज कौन करेंगे कमाल, जानें हरारे के पिच का हाल

IND VS ZIM 1st T20i Pitch Report: जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच के दौरान हरारे की पिच का हाल कैसा रहने वाला है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 21, 2026, 03:42 PM IST

Published On Jul 21, 2026, 03:42 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2026, 03:42 PM IST

जिम्बाब्वे और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जिसकी तैयारी में भारतीय टीम जुट गई है. श्रेयस अय्यर अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अय्यर बतौर कप्तान अपनी पहली टी20 जीत दर्ज करना चाहेंगे. आइए जानते हैं कि पहले टी20 मैच के दौरान हरारे की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज में से किसका पलड़ा भारी रहने वाला है.

पहले टी20 में कैसी होगी हरारे की पिच

टी20 सीरीज के तीनों ही मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. हरारे की पिच टी20 प्रारुप के लिए बेहद ही संतुलित मानी जाती है. इसकी पिच पर शुरु में तेज गेंदबाजी के लिए मदद मौजूद रहती हैं. हालांकि बाद में बल्लेबाज हरारे के पिच पर आराम से रन बनाते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 154 रन के आस-पास रहा है. वहीं हरारे में टॉस जीतने के बाद ज्यादातर टीमें पहले बल्लेबाजी करना पंसद करती हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा रहेगा मौसम का हाल

23 जुलाई को हरारे में बारिश की संभावना ना के बराबर है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम से कम 8 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. पहला टी20 मैच 4.30 खेला जाएगा. इस बीच मैदान पर धूल खिली रहने की उम्मीद है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि विश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर)

भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा

Editor's Pick