• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IND vs ZIM 1st T20I Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव ने मचाया धमाल

IND vs ZIM 1st T20I Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव ने मचाया धमाल

India vs Zimbabwe 1st T20I Match Scorecard and Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 23, 2026, 03:42 PM IST

Published On Jul 23, 2026, 03:42 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2026, 03:42 PM IST

IND VS ZIM

IND VS ZIM

IND vs ZIM 1st T20I: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से भारत ने पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

भारत के सामने जीत के लिए 126 रन का टारगेट था, भारत ने इस टारगेट को 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 19 बॉल में 50 रन की पारी खेली. श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान लगातार छह हार के बाद पहली जीत मिली है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

Follow Updates here:

IND vs ZIM 1st T20I Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया

IND vs ZIM 1st T20I Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी-20 मैच सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की जीत हासिल कर ली है. वहीं बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी जीत का खाता खोल लिया है. लगातार छह हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान पहला मैच जीता है.

IND vs ZIM 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी 50 रन की पारी खेलकर आउट

IND vs ZIM 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी 50 रन की पारी खेलकर आउट.

IND vs ZIM 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा विस्फोटक अर्धशतक

IND vs ZIM 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा विस्फोटक अर्धशतक. वैभव ने 18 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया है.

IND vs ZIM 1st T20I Live: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

IND vs ZIM 1st T20I Live: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट. अभिषेक शर्मा ने आठ गेंदो का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाए.

IND vs ZIM 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई भारत को विस्फोटक शुरुआत

IND vs ZIM 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई भारत को विस्फोटक शुरुआत. पहले दो ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं.

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रन का टारगेट

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रन का टारगेट. जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए.

IND vs ZIM 1st T20I Live: वेस्ली मधेवेरे और तडिवनाशे मारुमानी ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला

वेस्ली मधेवेरे और तडिवनाशे मारुमानी ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला. जिम्बाब्वे ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी. रयान बर्ल रवि बिश्नोई का शिकार बने. रयान बर्ल ने 26 रन की पारी खेली. 64 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका, सिकंदर रजा पवेलियन लौटे

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका, सिकंदर रजा सिर्फ चार रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. शिवम दुबे ने दिलाई टीम इंडिया को सफलता. 32 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत, तीन बल्लेबाज पवेलियन लौटे. मयंक यादव को मिली दूसरी सफलता.

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा, बेन करन आउट

IND vs ZIM 1st T20I Live: जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा, बेन करन आउट. प्रिंस यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है.

IND vs ZIM 1st T20I Live: मयंक यादव ने पहली बॉल पर लिया विकेट

IND vs ZIM 1st T20I Live: मयंक यादव ने पहली बॉल पर लिया विकेट, ब्रायन बेनेट खाता भी नहीं खोल सके. विकेट के पीछे ईशान किशन ने लपका कैच.

IND vs ZIM 1st T20I Live: श्रेयस अय्यर के नाम बड़ी उपलब्धि

श्रेयस अय्यर पुरुषों के T20I इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने शुरुआती आठों मैचों में टॉस जीता है.

T20I में भारतीय कप्तान की तरफ से लगातार सबसे ज़्यादा टॉस जीत:

8* – श्रेयस अय्यर (जून 2026 – जुलाई 2026)*

7 – एमएस धोनी (मई 2010 – फरवरी 2012)

6 – विराट कोहली (अगस्त 2019 – दिसंबर 2019)

5 – रोहित शर्मा (फरवरी 2020 – फरवरी 2022)

5 – एमएस धोनी (सितंबर 2007)

IND vs ZIM 1st T20I Live: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

IND vs ZIM 1st T20I Live: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

IND vs ZIM 1st T20I Live: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. भारत के लिए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं.

IND vs ZIM 1st T20I Live: श्रेयस अय्यर को पहली जीत का इंतजार, सामने जिम्बाब्वे की चुनौती

IND vs ZIM 1st T20I Live: भारत और जिम्बाब्वे की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने है. यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक लगातार छह मुकाबले गंवाए हैं.

Editor's Pick