- Home
- News
- India well-behaved team: ICC CEO David Richardson’s response to queries on Hardik Pandya row
हार्दिक पांड्या विवाद पर ICC CEO ने कहा, ‘भारतीय टीम का व्यवहार अच्छा’
ICC CEO डेविड रिचर्डसन ने हार्दिक पंड्या की टीवी कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों के संदर्भ में भारतीय टीम को अच्छा व्यवहार करने वाली बताया।
Published On Jan 31, 2019, 07:20 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2019, 07:20 PM IST
Hardik Pandya @Getty Images
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी ने डेविड रिचर्डसन ने गुरुवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को खेल का बेहतरीन दूत करार दिया। हार्दिक पांड्या की टीवी कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों के संदर्भ में भारतीय टीम को अच्छा व्यवहार करने वाली टीम बताया।
विश्व कप से संबंधित प्रचार कार्यक्रम के लिए आए रिचर्डसन से पांड्या की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में पूछा गया। इस वजह से पांड्या को निलंबन झेलना पड़ा था।
पढ़ें:- पांड्या की धमाकेदार वापसी, ट्विटर पर जमकर हो रही तारीफ
रिचर्डसन ने कहा, ‘‘यह सदस्य देश के लिए चिंता का विषय है और आमतौर पर भारतीय टीम बहुत अच्छा व्यवहार करने वाली टीम है। वे अंपायरों के फैसले का स्वीकार करते हैं और सच्ची खेल भावना से खेलते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वे अच्छा खेलते हैं और विराट कोहली इस खेल का बेहतरीन दूत है। वह केवल टी20 क्रिकेट ही नहीं बल्कि टेस्ट और 50 ओवरों की क्रिकेट को लेकर भी पूरे जुनून के साथ बात करता है तथा मेरा मानना है सभी अच्छे खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं।’’
पढ़ें:- ICC T20 विश्व 2020 में एक ग्रुप में नहीं खेलेंगे भारत-पाकिस्तान
रिचर्डसन से पूछा गया कि क्या भारत पांड्या मामले से सही तरह से निबटा, उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमें उम्मीद है कि भारत जल्द ही इसे सुलझा देगा लेकिन वैश्विक दृष्टिकोण में यह बड़ा मसला नहीं है।’’